लोकजन टुडे , पौड़ी
रिपोर्ट मुकेश बछेती
प्रवासियों को लेकर जिला प्रशासन के साथ ब्लॉक प्रशासन भी सचेत हो गया है, देर रात देहरादून से पौड़ी जनपद पहुंचे अलग-अलग ब्लॉकों के प्रवासियों को आज उनके गांवों के लिए रवाना कर दिया गया है, मुख्यालय से 24 किलोमीटर दूर पाबौ ब्लॉक में भी आज पुलिस प्रशासन के द्वारा ऐसे प्रवासियों को उनके गांवों के लिए खाना किया गया जो देर रात ब्लॉक में पहुंचे थे,चौकी इंचार्ज अजय सिंह द्वारा ऐसे लोगों के लिए खाने-पीने सहित रहने की व्यवस्था भी ब्लॉक में कराई गई थी और रवाना करने से पहले पुलिस प्रशासन द्वारा इस प्रवासियों को सुबह का नाश्ता भी उपलब्ध कराया गया, इसके साथ ही छोटे बच्चों के लिए भी पुलिस प्रशासन ने दूध जैसी व्यवस्थाएं भी उन बच्चों के लिए की जो दूध पीने वाले थे,चौकी इंचार्ज अजय सिंह का कहना है कि ऐसे सभी प्रवासियों को उनके गांव के लिए रवाना कर दिया गया है इसके साथी उनको उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन ने वाहन भी उपलब्ध कराएं है, पाबौ ब्लॉक से अभी तक 20 से अधिक लोगों को चपलोड़ी, धुमाकोट थलीसैंण उनके गांव तक पहुंचाया जा चुका है,आने वाले दिनों में भी यह सिलसिला जारी रहेगा इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
