प्रवासियों को कृषि से जोड़कर वहीं रोकेगी सरकार

लोकजन टुडे, पौड़ी

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

लॉक डाउन के बाद जनपद पौड़ी में अभी तक 12000 अधिक से अधिक लोगों ने प्रवेश कर लिया है और उत्तराखंड सरकार की ओर से यह निर्देशित भी किया गया है कि जो भी लोग हमारे पहाड़ी क्षेत्र में आए हैं उनको कृषि व बागवानी के से जोड़कर उन्हें यहीं पर ही आजीविका प्रदान की जाए। वहीं जिला प्रशासन पौड़ी की ओर से भी कृषि विभाग और उद्यान विभाग को निर्देशित किया गया है कि वह जनपद में सर्वे कर लोगों से वार्ता कर उनकी जरूरत के अनुसार उन्हें वस्तुएं मुहैया करवाएं बीजो से लेकर उपकरण तक जो भी वस्तुएं उन्हें चाहिए वह मुहैया कराए जाएं जिससे कि वह कृषि और बागवानी के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर सकें। वहीं कृषि अधिकारी पौड़ी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में उनकी ओर से सभी चीजों की वितरण व्यवस्था कर ली गई है और जो लोग पहले से खेती कर रहे हैं उनके साथ नए लोगों को जोड़कर कृषि के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा साथ ही बागवानी के क्षेत्र में भी लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह ने बताया कि उनकी ओर से जनपद पौड़ी में सर्वे करवाया जा रहा है और जो 12000 लोग लॉक डाउन के बाद जनपद में पहुंचे हैं उनकी रूचि के अनुसार उनकी मदद की जाएगी जो लोग कृषि के क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं उन्हें बीजों के साथ-साथ उपकरण तक मुहैया करवाए जाएंगे ताकि जो खेत लंबे समय से बंजर पड़े हुए थे उन पर भी खेती की जा सके और जो पलायन का आंकड़े पढ़ रहे थे कहीं न कहीं उसमें भी कमी देखने को मिलेगी। वहीं पलायन एक चिंतन के सयोजक अनिल बहुगुणा ने बताया कि आज जिस तरह से सरकार की ओर से इन लोगों को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं इन लोगों को यहीं पर आजीविका देने के लिए सरकार को आगे भी प्रयास करने होंगे ताकि जो भी लोग हमारे पहाड़ों को छोड़कर मैदानी क्षेत्रों में रोजगार की तलाश में गए थे वह अपने गांव में रहकर ही स्वरोजगार कर अपना जीवन यापन करें ताकि पलायन के आंकड़ों में कमी आने के साथ-साथ हमारे पहाड़ दोबारा से खुशहाल हो सके।

https://youtu.be/GgQ255b2Ap0https://youtu.be/GnBnQoUyHoMhttps://youtu.be/Ifkrgi9JE8k


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *