पौड़ी में लॉकडाउन.. पुलिस मुस्तैद, कर्फ्यू जैसे हालत…

Share your love

लोकजन Today /पौड़ी

रिपोर्ट-मुकेश बछेती
लॉक आउट का असर अब पौड़ी और उसके आसपास के मुख्य बाजारों पाबौ में भी दिखने लगा है, शासन द्वारा लॉकआउट में केवल सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक की छूट दी गई थी, जिसके अंतर्गत ही राशन,सब्जी और दूध की दुकानें खोलने की अनुमति शासन द्वारा दी गई थी,उसी के तहत आज पौड़ी और उसके आसपास के इलाकों में लोगों की भीड़ सब्जी और रसद लेते हुए दिखाई दी। इसके बाद का नजारा कुछ कर्फ्यू जैसा ही नजर आया। एसएसपी पौड़ी ने पहले ही साफ कर दिया था कि लॉक आउट को शक्ति ही लागू किया जाएगा अन्यथा लोग भर्मक प्रचार के कारण बाजारों का रुख बार-बार कर रहे है, वहीं सुरक्षा में तैनात पाबौ चौकी इंचार्ज का कहना है कि इससे पहले ही लोगों को एलाउंसमेंट द्वारा सूचित कर दिया गया था कि मुख्य बाजार सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक ही खोले जाएंगे। इसके बाद कोई भी व्यक्ति सड़कों पर न निकले ।अगर ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से अपील की है कि सभी इसका अनुपालन करें क्योंकि आप सुरक्षित रहेंगे तो आपके परिजन सुरक्षित रहेंगे। पाबौ चौकी इंचार्ज अजय सिंह ने बताया कि देर रात में कई बाहरी लोग भी देखे गये जिन्हें उनके द्वारा नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में चेकअप के लिए ले जाया गया, उन्होंने सभी बाहर से आने वाले लोगो से अपील की है कि वे नजदीकी चौकी या अस्पताल में अपने आने की सूचना और अपना पता दर्ज करा दे। जिससे किसी भी अनहोनी से पहले ही बचा जा सके।

https://youtu.be/RorklqSLb44

अजय,चौकी इंचार्ज पाबौ


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *