पौड़ी मंडल मुख्यालय में आज सुबह 11 से होगी राज्य कैबिनेट की बैठक
Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः पौड़ी मंडल मुख्यालय के पचास साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज पहले बार मंडल मुख्यालय पौड़ी में राज्य कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक पौड़ी के गढ़वाल कमिश्नरी सभागार में सुबह 11 बजे से होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। कैबिनेट में पर्यटन के साथ जिले में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने से जुड़े कई प्रस्ताव आ सकते हैं। रांसी स्टेडियम को नेशनल एडवेंचर अकादमी के तौर पर विकसित करने का आ सकता है प्रस्ताव। श्री राम सर्किट को लेकर कैबिनेट ले सकती है निर्णय। पौड़ी में एनसीसी मुख्यालय को लेकर भी हो सकता है फैसला। पौड़ी में पेयजल के लिए कृतिम झील के निर्माण को लेकर भी हो सकता है निर्णय। पौड़ी में कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इस बैठक में राज्य मंत्री शामिल नहीं होते हैं। गढ़वाल मंडल के मुख्यालय पौड़ी के कमिश्नरी बनने के 50 वर्ष होने पर शनिवार को वहां मंत्रिमंडल और मंत्री परिषद की बैठक आहूत की गई है। यह संभवतः पहली बार है जब मंत्री परिषद और मंत्रिमंडल की बैठक एक ही दिन रखी गई है। माना जा रहा है कि पहले होने वाली मंत्री परिषद की बैठक में पौड़ी से हो रहे पलायन, यहां की पेयजल समस्या के निराकरण और कृषि पर जोर देने के साथ ही विकास का खाका खींचा जाएगा। इसमें नए सड़क मार्ग स्वीकृत करने के साथ ही इनके निर्माण को मंजूरी दी जाएगी। इन सभी बिंदुओं पर चर्चा के बाद मंत्रिमंडल की मुहर लगाई जाएगी। यही नहीं, चौखुटिया को नगर पंचायत का दर्जा देने समेत अन्य कई मसलों पर भी कैबिनेट फैसला लेगी।
पौड़ी में शनिवार को होने वाली मंत्री परिषद और मंत्रिमंडल की बैठक को खासा अहम माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो कैबिनेट के लिए सरकार ने अभी तक जो एजेंडा तय किया है, उसमें तकरीबन एक दर्जन विषयों पर चर्चा की जाएगी। इनमें पलायन विशेषकर पौड़ी जिले से हो रहे पलायन, कमिश्नरी को और अधिक प्रभावी बनाने, पौड़ी जिले की पेयजल समस्या के साथ ही यहां के विकास के लिए नई योजनाओं को मंजूरी दी जाएगी।
इससे पहले इन विषयों पर मंत्री परिषद के साथ चर्चा की जाएगी। इसके बाद इन विषयों को मंत्रिमंडल में लाया जाएगा। मंत्री परिषद की बैठक में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉण् धन सिंह रावत और रेखा आर्य भी मौजूद रहेंगी। मंत्रिमंडल की बैठक शुरू होने पर यह दोनों इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे।
सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार चौखुटिया को नगर पंचायत का दर्जा देने पर मुहर लग सकती है। देहरादून सचिवालय के विस्तारीकरण के लिए सचिवालय से लगी 4ण्031 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करने और देहरादून के पुरकल से मसूरी रोपवे का निर्माण पीपीपी मोड में देने पर भी कैबिनेट फैसला ले सकती है।
इसके अलावा परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा के लिए गठित लीड एजेंसी के पुनर्गठन, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में साहसिक खेल अधिकारी व वरिष्ठ साहसिक खेल अधिकारी के वेतनमान में संशोधन, महिला सशक्तीकरण विभाग के अधीन जिला परिवीक्षा अधिकारियों के वेतनमान का उच्चीकरण पर निर्णय हो सकता है। यही नहीं, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड दिव्यांगजन अधिकार नियमावली—2019 पर भी चर्चा हो सकती है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
