Video: पौड़ी जिला मे बरसात से हुआ हाई अलर्ट जारी, देखिये वीडियो

पौड़ी
दिनांक-21 अगस्त
रिपोर्ट-मुकेश बछेती

मौसम विभाग द्वारा पौड़ी जिला के लिये जारी किये गये भारी बारिश के अलर्ट पर एसडीआरएफ सतर्क हो गया है. जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिका पी रेणुका ने सभी थाना प्रभारियों को बिगडते मौसम पर अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किये है| जिले में बीती रात से हो रही बारिश से जिले की 6 ग्रामीण सडके भी प्रभावित हुई हैं जबकि अलकनंदा नदी भी अपने रौद्र रूप में आ चुकी है, अलकनंदा खतरे के निशान से महज ढेड मीटर नीचे बह रही है जिसमें तेज बारिश होने पर नदी में उफान आ सकता है. वहीं जिले के अन्य नदी-नाले भी बारिश के बाद से ही उफान उफान पर हैं ऐसे में किसी आपदा के घटित होने पर राहत उपकरणों के साथ एसडीआरएफ टीम को रैसक्यू करने को कहा गया है बीते दिन ही 80 एमएम की बारिश धुमाकोट क्षेत्र में दर्ज हुई जहां हालात बेकाबू हो रहे हैं| पौड़ी में 40 एमएम, यमकेश्वर में 38 और कोटद्वार में 37 एम एम की बारिश बीेते दिन ही दर्ज हुई है. इसके साथ ही जिले के कई हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिका ने बताया कि जिले की पुलिस इस आपदा दौर में बेहतर कार्य कर रही है और पूरी तरह से अपनी मुसतैदी दिखकर राहत और बचाव कार्य भी किये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि चंद दिन पहले भी धुमाकोट क्षेत्र में नदी के बीच में फंसे दो लोगों को पुलिसे रैसक्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था जबकि मानसून सीजन में बिगड रहे हालातो पर पुलिस पल पल की निगाहे रख रही है- पी रेणुका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिका पौड़ी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *