पुलिस को बड़ी सफलता मिली, कोबरा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः कोतवाली ऋषिकेश, थाना रायपुर व थाना बसंत विहार क्षेत्रों में तमंचे का भय दिखाकर चैन स्नैचिंग एवं थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पर्स लूट करने वाले दिल्ली के प्रसिद्ध कोबरा गैंग के दो (2) शातिर लुटेरे, बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल व जूपिटर स्कूटी में गिरफ्तार व एक अभियुक्त फरार, अभियुक्तों के कब्जे से सोने की 6 चैन (अनुमानित कीमत लगभग 3,25,000 ), 01 लेडीस पर्स व 02 तमचें मय 02 कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मो० लिंटोन उर्फ हंसमुख पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी ग्राम मकुवा, पोस्ट मोईरापुर, थाना मुरारोई, जिला बीरभम पश्चिम बंगाल हाल निवासी— शमशाद का किराएदार, नेहरूल बस्ती, मिंटो रोड, थाना आईण्पी एस्टेट नई दिल्ली उम्र— 22 वर्ष शिक्षा— कक्षा 4(पास) व मो अनवर उर्फ बिहारी पुत्र मोहम्मद कलीम निवासी महाराणा प्रताप चौक, जिला सहरसा, बिहार हाल निवासी— किराएदार समसुदीन निवासी गली नंबर जीरो, अली मस्जिद के बराबर में, वजीराबाद, थाना तिमारपुर, नई दिल्ली उम्र— 24 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि मोहम्मद अरशद पुत्र जाकिर अहमद निवासी— मकान नंबर 69, गली नंबर— 2 वजीराबाद, दिल्ली फरार है।
बरामदगी विवरण पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने 15 जुलाई 2019 को 1— शिकायतकर्ता श्रीमती श्ौलजा चौहान पत्नी श्री संजीव चौहान निवासी मकान नंबर 377 गणेश विहार गंगा नगर ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं अपने बच्चों को ;षिकेश पब्लिक स्कूल में लेने के लिए गई थी जैसे ही मैं बच्चों को लेकर गाड़ी में बैठी उसी समय दो बाइक सवार व्यक्ति मेरे पास आये तथा मुझे गाड़ी से बाहर खींचने लगे, उनमे से एक ने मेरी कनपटी पर बंदूक तान दी तथा मेरे गले से चैन खींच कर ले गए। शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 284ध19 धारा 392 आईपीसी पंजीकृत किया गया। 15 जुलाई 2019 को ही कोतवाली ;षिकेश में शिकायतकर्ता नेहा उपाध्याय सुपुत्री श्री इंद्रेश उपाध्याय निवासी गली नंबर 20 अमित ग्राम, वीरभद्र रेलवे स्टेशन, ;षिकेश के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं आज एमण्आईण्टी स्कूल से अपने घर की ओर आशुतोष नगर के पास बालाजी बगीचे से गुजर रही थी, रास्ते मे मैं अपने भाई का फोन रिसीव करने हेतु रुकी तभी दो बाइक सवार युवकों में से एक युवक ने बंदूक दिखाकर मेरे गले की चेन छीन ली और स्कूटी की चाबी को फेंक दिया। जिस पर कोतवाली ;षिकेश में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 283ध19 धारा 392 आईपीसी पंजीकृत किया गया।
एक ही दिन में कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत 2 चैन स्नैचिंग की घटनाओं व इससे पूर्व में जनपद देहरादून के अलग—अलग थाना क्षेत्रों में हथियार (तमंचा) दिखाकर चैन स्नेचिंग की घटनाओं के घटित होने के दृष्टिगत मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा तत्काल कोतवाली ऋषिकेश, थाना रायपुर, थाना बसंत विहार व एसओजी देहरादून की संयुक्त पुलिस टीम गठित कर मामले के सफल अनावरण हेतु आदेशित किया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक देहातध नगर महोदय एवं क्षेत्राधिकारी ;षिकेश महोदय के निर्देशन में तत्काल कोतवाली ;षिकेश, थाना रायपुर, थाना बसंत विहार व एसओजी देहरादून की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें प्रत्येक पुलिस टीम को उच्चाधिकारियों द्वारा निम्नलिखित कार्य करने हेतु आदेशित कर नियुक्त किया गया।
घटना स्थल एवं घटना करने वाले अभियुक्तो के आने—जाने वाले रास्तों में पड़ने वाले प्रत्येक दुकानों, संस्थानों एवं घरों के सीण्सीण्टीण्वी कैमरे देखने हेतु दो (2) पुलिस टीम (एक उपनिरीक्षक दो काण् प्रत्येक टीम) तैयार की गई, जिनको घटनास्थल से पूर्व व बाद के मार्ग को चेक करने का कार्य दिया गया।
सर्विलांस टीम, जिनका कार्य दोनों घटना स्थलों के आसपास व मार्ग का मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस करना।
दो पुलिस टीम (एक उपनिरीक्षक दो काण् प्रत्येक टीम) पूछताछ करने हेतु नियुक्ति की गई, जिनका कार्य दोनों घटना स्थलों के शिकायतकर्ता व आसपास के लोगों से अभियुक्तों के विषय में जानकारी हासिल करना।
पाँच पुलिस टीम (एक उपनिरीक्षक दो काण् प्रत्येक टीम) को प्रत्येक चौराहाध एवं क्षेत्र से बाहर जाने वाले रास्तों पर चेकिंग हेतु लगाया गया।
प्रत्येक चौकी इंचार्ज को अपने अपने क्षेत्र के होटल, धर्मशाला, लॉज, रेस्टोरेंट, एवं गेस्ट हाउस आदि को चेक करने हेतु भेजा गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा तमंचे के बल पर चैन लूट की घटना के सफल अनावरण हेतु निम्नलिखित कार्य किए गए।
घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले रास्ते पर लगे लगभग 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखा गया।
उपरोक्त सभी थाना क्षेत्रों के लगभग 200 से अधिक होटल एवं गेस्ट हाउस आदि को चेक कर उनके आगंतुक रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण कर यात्रियों द्वारा दी गई आईण्डीध नाम पते का भी सत्यापन करवाया गया।
32 पुराने अपराधियों व जेल से छूटे अभियुक्तो से भी पूछताछ की गई।
बिना नंबर प्लेट लगी 58 मोटरसाइकिलधस्कूटी को चेक कर उनके विरूद्ध मोटर अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से घटनास्थल के आसपास मौजूद 200 से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबरों का भी सत्यापन किया गया।
घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाले अभियुक्तों के विषय में जानकारी प्राप्त करने हेतु आस पास के जनपदों व बाहरी राज्यों की पुलिस से संपर्क स्थापित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। आज उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम जब क्षेत्र में रवाना थी, तो मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि जिन व्यक्तियों के द्वारा ;षिकेश एवं जनपद देहरादून के अलग—अलग स्थानों पर चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया गया है, उक्त व्यक्ति आज उस सामान को बेचने हेतु कलियर क्षेत्र (निकट रुड़की) में आ रहे हैं। जिस पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान से पहले मेवड़ पुल के पास जाकर चेकिंग अभियान चलाया गया, तो रुड़की की ओर से कलियर आने वाले रास्ते पर बिना नंबर के वाहनों को चेक करने पर एक बिना नंबर की मोटर साइकिल व जूपिटर स्कूटी को चेक करने हेतु रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों वाहन चालक गाड़ी मोड़ कर भागने लगे एवं हड़बड़ाहट में वहीं गिर गए। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दो अभियुक्तों को मौके पर पकड़ लिया गया एवं एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मो० लिंटोन उर्फ हंसमुख पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी ग्राम मकुवा, पोस्ट मोईरापुर, थाना मुरारोई, जिला बीरभम पश्चिम बंगाल हाल निवासी— शमशाद का किराएदार, नेहरूल बस्ती, मिंटो रोड, थाना आईण्पी एस्टेट नई दिल्ली उम्र— 22 वर्ष शिक्षा— कक्षा 4(पास) व मो अनवर उर्फ बिहारी पुत्र मोहम्मद कलीम निवासी महाराणा प्रताप चौक, जिला सहरसा, बिहार हाल निवासी— किराएदार समसुदीन निवासी गली नंबर जीरो, अली मस्जिद के बराबर में, वजीराबाद, थाना तिमारपुर, नई दिल्ली उम्र— 24 वर्ष के रूप में हुई है।
बदमाशों ने बतायाकि कहीं भी घटना करने से पूर्व हम अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट निकाल देते हैं। यदि कहीं चेकिंग चल रही हो तो हम अपने गाड़ियों में फर्जी नंबर प्लेट लगा देते हैं एवं अधिकतर दोनों गाड़ियों में एक ही नंबर लिखवा देते हैं।घटना के दौरान स्कूटी की डिग्गी में हम लोग एक जोड़ी कपड़े रखते हैं तथा घटना के पश्चात तुरंत अपनी पहचान छुपाने को कपड़े बदल दिया करते हैं।घटना के पश्चात हम फिर होटल में चले जाते हैं और मौका देखकर वहां से फरार हो जाते हैं। हम प्रत्येक घटना में स्कूटी एवं मोटरसाइकिल लेकर जाते हैं एवं जिस वाहन के द्वारा घटना की जाती है, घटनास्थल से जाते समय दूसरे वाहन के द्वारा आगे आगे जाकर रेकी की जाती है एवं संदेह होने पर पीछे आने वाले साथियों को चेकिंग के विषय में बता दिया जाता है।
पूछताछ विवरण— दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग दिल्ली में कोबरा गैंग के नाम से जाने जाते हैं। हम लोग बड़ी सफाई से घटना को अंजाम देते हैं। घटना करने वाले स्थान पर हम 1 घंटा पूर्व से रेकी किया करते हैं तथा अच्छे से देखभाल कर ऐसी महिला का चयन करते हैं, जिसकी चैन आसानी से लूटी जा सकती है, उसके बाद ही हम अपनी घटना को अंजाम देते हैं। हमने दिल्ली, राजस्थान आदि जगहों पर कई बार चोरी एवं लूट की घटनाएं की हैं, जिसमें हम लोग जेल भी जा चुके हैं। हमारा साथी अरशद बहुत साल पहले देहरादून में रहकर सर्फ बेचने का कार्य कर चुका है, जिसको यहां के क्षेत्रों की अच्छी तरह से जानकारी है। हमने यहां आकर पहले उक्त सभी स्थानों की रैकी ली थी एवं उसके द्वारा हमें सभी जगह दिखा दी गई थी। उसके पश्चात ही हमने मौका देखकर देहरादून मे चैन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। आज भी हम पूर्व में लूटी गई चैनो को बेचकर हरिद्वार में कमरा लेकर रहने वाले थे एवं मौका पाकर कांवरियों की वेशभूषा धारण कर और कई घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाई थी। देहरादून एवं ;षिकेश में की गई लूट की घटना का संक्षिप्त विवरण—
अभियुक्त मौहम्मद लिटोन उर्फ हसमुख ने पूछताछ में बताया कि मैं वर्ष 2008 में पश्चिम बंगाल से कबाड़ी का काम करने दिल्ली आया था। मैने 01 साल कबाड़ी का काम किया, जिसके बाद मैने लोक नारायण अस्पताल नई दिल्ली में वार्ड ब्वॉय का काम किया। इसके बाद मेरी दोस्ती गलत लोगो से हो गयी तो मैने नौकरी छोड़कर उनके साथ गलत काम करने शुरू कर दिये। मैने दिल्ली में कई स्थानों पर चोरी व लूट की घटना की, जिसमें में तीन बार पकड़ा भी गया। मैं आई0पी0 स्टेट थाने से लूट में, रेलवे नई दिल्ली से चोरी में तथा दरियागंज से लूट में जेल गया था। लगभग एक माह पूर्व मेरी मुलाकात मौहम्मद अनवर उर्फ बिहारी व अरशद से हुई थी। वह भी पूर्व में लूट और चोरी की घटना में जेल जा चुके हैं। इनसे मेरी अच्छी दोस्ती हो गयी थी। मैने, अपने साथी अनवर व अरशद के साथ मिलकर मसूरी, देहरादून घूमने के बहाने लूट करने का प्रोग्राम बनाया। हम तीनो दिनांक 12ण्07ण्19 को बिना नम्बर की मो0सा0 व स्कूटी से देहरादून पंहुचे। हमारे पास दो तमन्चे भी थे, जो लूट के दौरान हमने लोगो को डराने व धमकाने के लिये रखे थे। दिनांक 12ण्07ण्19 को रात्रि के समय लगभग 08ण्00 बजे मैं और मौ0 अनवर मोटरसाइकिल से लूट के लिए निकले, हम दोनो देहरादून स्थित एक पुलिस चौकी से थोड़ा आगे स्थित एक कालोनी के अन्दर पंहुचे, जहां पर पैदल चल रही एक महिला से उसकी सोने की चेन छीन ली तथा वहां से भाग गये। इसके बाद हम तीनो लोग देहरादून में ही रेलवे स्टेशन के पास सो गये थे। अगले दिन दिनांक 13ण्07ण्19 को रात्रि के समय इसी मो0सा0 से मैंने और मौ0 अनवर ने सहारनपुर चौक से स्कूटी सवार एक महिला—पुरूष का पीछा किया व एक सोसाईटी के अन्दर जाकर तमन्चा दिखाकर उसकी गले में पहनी सोने की चेन लूट कर वंहा से भाग गये। इसके बाद हम तीनो गांधी रोड़ देहरादून में रंगमहल नाम के होटल में रूके, जहां पर आई—डी के रूप में अनवर में अपने आधार कार्ड की छायाप्रति दी तथा एक मो0नं0 अंकित कराया था। दिनांक 14ण्07ण्19 की प्रातः ज्यूपिटर स्कूटी से मैंने और अरशद ने दोपहर के समय देहरादून में महिन्द्रा शोरूम के नजदीक एक प्राईमरी स्कूल के सामने स्कूटी सवार एक महिला को रोककर उससे चेन लूटने का प्रयास किया परन्तु महिला ने चेन को पकड़ लिया, जिस पर हमने उसके पास में रखे पर्स को छीनकर भाग गये। पर्स के अन्दर लगभग 2500—3000 रूपये थे, जिन्हे हमने खाने पीने में खर्च कर दिया था। आज जो स्कूटी के अन्दर से लेदर का चाकलेटी रंग का पर्स मिला यह वही पर्स है। दिनांक 14ण्07ण्19 को इसी ज्यूपिटर स्कूटी से मैंने और मौ0 अरशद ने सहारनपुर चौक देहरादून से स्कूटी सवार दो महिलाओं का पीछा किया जब वह महिलायें एक कालोनी के अन्दर पंहुची तो मौका देखकर हमने तमन्चा दिखाकर उससे सोने की चेन लूट ली व वहां से भाग गये। इसी दिन सांय के समय इसी ज्यूपिटर स्कूटी से अरशद और मैंने देहरादून में किसान भवन से अन्दर गली में स्कूटी सवार दो महिलाओं को रोककर, उनकी स्कूटी बन्द कर, उन्हे तमन्चा दिखाकर झपट्टा मारकर उनमें से एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली व वहां से भाग गये। दिनांक 14ण्07ण्19 को मैं व अनवर चेन लूटने के लिये ;षिकेश आये व ;षिकेश में एक पुल के नजदीक शिवलोक नाम के होटल में ठहरे जहां पर मैंने अपने आधार कार्ड की छायाप्रति दी व अपना मोबाईल नम्बर अंकित कराया। अरशद स्कूटी से सीधे हरिद्वार चला गया था, वह हमारे साथ ;षिकेश नही आया। दिनांक 15ण्07ण्19 को दोपहर के समय हम दोनो ;षिकेश में एक स्कूल के पास खडे होकर आने जाने वाली चेन पहने वाली महिलाओं पर नजर रखने लगे कि इतने में हमने देखा कि एक महिला ने चेन पहने हुये कार में बैठी बच्चो की छुट्टी का इन्तजार कर रही थी। हम दोनो ने तमन्चा दिखाकर महिला को डराया व उसकी सोने की चेन लूट कर वहां से भाग गये। जिसके बाद हम दोनो ;षिकेश में ही एक आम के बगीचे के बराबर में जाकर खड़े हो गये, थोड़ी ही देर में एक स्कूटी सवार महिला हमसे थोड़ा आगे आकर रूक गयी व फोन पर बात करने लगी। मौका पाकर हमने महिला को तमन्चा दिखाकर उसके गले से चेन लूट ली। जब हम लोग चेन लूटकर वापस मुड़े इतने में सामने से आ रहे मो0सा0 सवार दो लड़को ने हमे घटना करते देख लिया, जिस पर हमें रोकने के लिये उन्होने हमारे उपकर प्लास्टिक की खाली बाल्टी फेंकी जिससे हम लोग बाल बाल बचे व वहां से भागकर सीधे होटल शिवलोक पंहुचे, जहां पर हम दोनो अपने कपड़े बदलकर अपना सामान लेकर सीधे हरिद्वार के लिये निकल गये। हमने पुलिस चैकिंग के डर से दोनो तमन्चों व कारतूसों को अलग अलग पॉलीथीन में रखकर ;षिकेश व हरिद्वार के मध्य श्यामपुर नाम की जगह में रेलवे फाटक से आगे पुलिया के पास झाड़ियों के नीचे छिपा दिया था। इसके बाद हम लोग सीधे हरिद्वार पंहुचे, जहां पर हमें अरशद मिला। इसके बाद हम तीनो सीधे दिल्ली आ गये। दिल्ली में हमने इन चेनो को बेचने का काफी प्रयास किया परन्तु सुनार द्वारा चेन खरीदने से पूर्व हमारा व चेनो का पूरा विवरण मांगा गया, जिस पर हम तीनो चोरी की चेनो को वहां पर नही बेच पाये व इधर उधर घूमते रहे। हमें किसी ने बताया कि हरिद्वार में कलियर में यह सोने की चेन आराम से बिक सकती हैं, जिस कारण आज दिनांक 22ण्07ण्19 को हम तीनो इन चेनों के बेचने के लिये कलियर आ रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया व अरशद मौके से फरार हो गया। हम दोनो छिपाये गये तमन्चों व कारतूसों को बरामद करा सकते हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
