पुलिस के हाथ लगी 20 गाड़ियां, कहीं आपकी तो नहीं, पढ़ें पूरी खबर….

देहरादून – देहरादून में हो रही लगातार वाहन चोरी की घटनाओं से कई लोग परेशान थे। जिसके चलते विगत कई दिनों से थाना कोतवाली नगर व चौकियों पर लोगों द्वारा तहरीर देकर वाहन चोरी हुए हैं एसएसपी देहरादून ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर से कांवली रोड पेट्रोल पंप के पास व अन्य जगहों से दोपहिया वाहनों की लगातार चोरियां हो रही है थी। जिसमे मास्टर माइंड सहित तीन चोरों को गिरफ्तार कर 20 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। एसएसपी जोशी ने कहा कि कई लोगों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अलग अलग उचित धाराओ में मुकदमे पंजीकृत किये गए। और एसपी सिटी व सीओ सिटी की सयुक्त टीम समेत अलग-अलग टीमें गठित की गई। गिरफ्तार हुए युवकों में मास्टरमाइंड टीटू सैनी व राहुल कुमार और नीलपथ उर्फ नीलू तीनों युवक बिजनौर के रहने वाले हैं। गैंग के मास्टरमाइंड टीटू ने पूछ ताछ में बताया कि वह खर्चे के लिए परेशान था इसलिए बाइक चोरी कर जरूरत की चीजों को पूरी कर पाता था। उसने यह भी बताया कि ओ एक दिन में करीब दो गाड़ियां चोरी करते थे। पुलिस ने तीनों वाहन चोरों को गिरफ्तारकर जेल भेज दिया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *