पुलिस का हिट एंड रन ट्रायल! बाल-बाल बचे कई लोग..
Share your love

अनियंत्रित होकर गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ी..
गाड़ी चला रहे पुलिसकर्मी को आई चोटें..
कहते है कि किसी भी चीज की अधिकता नुक्सान देती है और ऐसा हमेशा देखने को भी मिल जाता है लेकिन हरिद्वार पुलिस के तो लगता है दिमाग में सिर्फ एक ही बात चल रही कि कावड़ का मेला हमने सुरक्षित निकाल दिया है अब हमे किस अधिकारी की इतनी हिम्मत जो मनमानी करने से टोक दे..शायद यही मुगालते अब भारी ना पड़ जाए दरअसल हुआ यु कि कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित नया हरिद्वार कॉलोनी जंहा काफी भीड़ रहती है उस समय अफरा तफरी मच गयी जब एक गाड़ी जिसकी स्पीड सामान्य से बहुत अधिक थी जो ओवर स्पीड के चलते डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई
वहां मौजूद लोगो के अनुसार ऐसा सीन उन्होंने बॉलीवुड की पिक्चर्स में ही देखा था आज खुली आँखों से भी देख लिया लेकिन इससे जायदा हद तो तब होगी जब पलटी हुई गाड़ी से निकले शख्स ने अपना परिचय हरिद्वार एसपी सिटी के ऑफिस में कार्यरत त्रिलोक पंवार बताया जिसकी हालत सामान्य नहीं थी ने भीड़ पर रौब गाँठना शुरू कर दिया साहब ने वर्दी की हनक मौजूद भीड़ पर ऐसी झाडी कि मौजूद भीड़ भी अपने को कोसने से बाज नहीं आयी और सोचने पर मजबूर गयी कि काश हम भी ऐसे ही पुलिसकर्मी होते जो धरती पर किसी भगवान् से कम नहीं है बहराहल मौके पर घटित सुचना सम्बंधित थाने को दी गयी तो नज़ारा इस कहानी से भी जायदा बिगड़ा हुआ था ऐसा हम नहीं बल्कि मित्र पुलिस ने अपनेसाथी पुलिस कर्मी के लिए दिखाई… अपने साथी को बचाने के लिएसाहब लोगो ने इन पुलिस महाशय का मेडिकल तक नहीं कराया जबकि ये जरुरी था
लेकिन इससे बड़ी चौकाने वाली ये गाड़ी में सवार पुलिस के एक सिपाही को गंभीर रूप से चोटें आई हैं घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची सीपीयू और ज्वालापुर पुलिस ने घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे ज्वालापुर की ओर से तेज गति से आती एक बैलेनो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में बने डिवाइडर पर चढ़ी और तेज गति होने के कारण गाड़ी संतुलन खोकर पलट गई जिससे गाड़ी चला रहे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई दुर्घटना के घटित होते ही सड़क से गुजर रहे लोगों का हुजूम लग गया तत्काल पुलिस को सूचना दी गई पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने गाड़ी को सीधा कर उसमें फंसे सिपाही को बाहर निकाला मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार दिया अभी यह बात साफ नहीं हो पाई है कि इतना जबरदस्त एक्सीडेंट किस वजह से हुआ मामला पुलिस विभाग से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी इस मामले में अभी साफ-साफ कुछ कहने से बच रही है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
