रिपोर्ट कुलदीप रावत देहरादून
उत्तराखण्ड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा ने कुलदीप सिंह सेंगर के सामाजिक बहिष्कार की मांग की है। रेखा आर्य ने कहा कि इस प्रकार के लोग समाज मे रहने योग्य नहीं हैं। ऐसे लोगों को नैतिकता के आधार पर राजनीति छोड़ देना चाहिए।
उन्नाव रेपकांड के आरोपी के खिलाफ अपनी पार्टी द्वारा कोई एक्शन न लिए जाने पर रेखा आर्य काफी सख्त नज़र आ रही हैं। उत्तराखण्ड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टियों को एक्शन लेना चाहिए।
उन्नाव की पीड़िता इस समय लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज करा रही है। दो दिन पहले एक्सीडेंट में पीड़िता घायल हो गयी है। इस मामले में किसी बड़ी साजिश से इंकार नहीं किया जा रहा है। उत्तराखण्ड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि घटना चाहे उन्नाव की हो या फिर कहीं और कि उसकी निंदा की जानी चाहिए। ऐसे लोग जो महिलाओं की अस्मिता के साथ खिड़वाड़ करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनका सामाजिक बहिष्कार हो। रेखा आर्य ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार काफी गम्भीर है। भविष्य में कोई इस तरह की हिंसा न करने पाए उसके लिए बड़ा सबक हो। रेखा आर्य ने कहा कि ऐसे लोगों को नैतिकता के आधार पर राजनीति से दूर रहना चाहिए।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
