पाकिस्तान में मचा हड़कंप, सेना प्रमुख बाजवा ने बुलाई कॉर्प्स कमांडो की बैठक

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले से पाकिस्तान में खलबली मची है। इस बीच पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी संसद का संयुक्त सत्र बुलाया। खास बात ये है कि इस दौरान सभी सेना प्रमुखों को भी तलब किया गया। पाकिस्तानी थल सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा, वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल मुजाहिद अनवर खान, नौसेना प्रमुख एडमिरल जफर महमूद अब्बासी भी पाकिस्तान की संसद में मौजूद रहे। पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली सचिवालय की ओर से जारी एजेंडा में कहा गया है कि संयुक्त सत्र में पाकिस्तान भारत द्वारा अनुच्छेद-370 के प्रावधानों में बदलाव और जम्मू-कश्मीर में सैन्य बलों की तैनाती पर चर्चा करने के साथ निंदा प्रस्ताव भी पारित करेगा। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जोर-शोर से उठाने की कोशिश करेगा। संयुक्त सत्र में पाकिस्तान ने भारत के इस कदम की आलोचना करते हुए निंदा पारित किया है।

इस बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने भी जम्मू-कश्मीर के हालात पर चर्चा के लिए कॉर्प्स कमांडरों की बैठक बुलाई है। कॉर्प्स कमांडरों की बैठक में भारत के कदमों और उसके भू-रणनैतिक असर पर चर्चा की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने  मलेशिया और तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात की और कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के भारत के इस कदम को अवैध करार दिया और कहा कि इससे क्षेत्र की शांति नष्ट हो जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *