पत्रकारों से मारपीट को लेकर दर्ज हुआ मुकदमा…रंग लाई पत्रकार एकता..

Share your love

पत्रकारों से मारपीट को लेकर दर्ज हुआ मुकदमा
…रंग लाई पत्रकार एकता..

http://www.lokjantoday.com

पत्रकारों से मारपीट को लेकर चर्चा में आई राहत रूह तेल फैक्ट्री के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ आखिरकार पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ गया
फैक्ट्री में कुछ कर्मचारियों को वेतन न मिलने की शिकायत पर दिनेशपुर क्षेत्र के पत्रकार काजल राय व अजय कुमार फैक्टरी पहुंचे।इस दौरान उनकी फैक्ट्री के कर्मचारियों और प्रबंधन से नोकझोंक हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया मामले में पुलिस के ढुलमुल रवैये को लेकर पत्रकारों में आक्रोश फैल गया। गूलरभोज दिनेशपुर श्रमजीवी यूनियन के अध्यक्ष जीवन सिंह नयाल व कई पत्रकारों ने फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दौरान थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल से बातचीत भी बेनतीजा रही सूचना पर यूनियन के जिलाध्यक्ष राजीव चावला मौके पर पहुंचे और उन्होंने एसएसपी को मामले से अवगत कराया। एसएसपी ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना पुलिस ने राहत रूह तेल फैक्ट्री के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ धारा 74/ 2020,188, 269 270, 323 आईपीसी व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कर लिया।
पत्रकार एकता जिंदाबाद। जिलाध्यक्ष राजीव चावला जिंदाबाद।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *