
उत्तराखंड में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) सुमाड़ी श्रीनगर में ही स्थापित होगा। ऐसा दावा शायद ही पहले किसी नेता ने किया हो लेकिन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि इसके लिए 309 एकड़ में से 203 एकड़ भूमि को उपयुक्त पाया गया है। उसी स्थान पर स्थाई परिसर का निर्माण किया जाएगा एक बार फिर निशंक ने बाजी मारते हुए साबित कर दिया प्रदेश हित के लिए वो हमेशा तैयार है आपको बताते चले इसे लेकर पिछले काफी समय से बनी असमंजस की स्थिति बानी हुई थी जिसे आज दिल्ली में आयोजित मानव संसाधन विकास मंत्रालय की बैठक के बाद विराम लगा दिया गया बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि एनआईटी का आगामी शिक्षा सत्र अस्थाई परिसर श्रीनगर में प्रारंभ किया जाएगा। वहीं एनआईटी जयपुर से छात्रों को सुमाड़ी लाने के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
