नहीं थम रही बेलगाम रफ्तार, बस ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Share your love

लोकजन टुडे, तनुुुज वालिया: ऋषिकेशः पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद शहर में बेलगाम वाहनों की रफ्तार नहीं थम रही है। यही कारण है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं। नटराज बायपास मार्ग पर एक बेलगाम बस ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक पर्यटक बस नटराज चौक से श्यामपुर की ओर जा रही थी। नटराज चौक के समीप विक्रम से उतर रहे दो लोगों को बस ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना में वीर सिंह (55 वर्ष) पुत्र झाबरा सिंह निवासी नंदू फार्म ;षिकेश व दलजीत सिंह (32 वर्ष) पुत्र जगतार सिंह निवासी केशवपुरी डोईवाला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर एम्स के लिए रेफर कर दिया। बेलगाम बस ने यहां से आगे बढ़ते हुए टीएचडीसी गेट के समीप सड़क पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया। जिससे रंजन क्षेत्री (38 वर्ष) पुत्र राम सिंह निवासी नेहरू ग्राम ;षिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आरटीओ ऑफिस के समीप बस को पकड़ लिया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *