नहीं थम रहा अवैध खनन का अवैध कारोबार, माफियाओ के आगे बोना विभाग।

राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ ऊधमसिंहनगर

रुद्रपुर। तमाम खनन क्षेत्रों में अवैध खनन का धंधा जोरों पर है जिसको रोकने के महज सिर्फ और सिर्फ दावे किए जाते हैं अगर हकीकत में बात की जाए तो ऊधम सिंह नगर जनपद में कड़ी सख्ती के बावजूद अवैध खनन का अवैध धंधा जोरों पर है।

ऊधमसिंहनगर जनपद के बाजपुर, सुल्तानपुरपट्टी, केलाखेड़ा, दिनेशपुर समेत शांतिपुरी और सितारगंज की नदियों में अवैध खनन कारोबारियों की बाढ़ सी आ गई है।
जो दिन के उजाले और रात के अंधेरे में खुलेआम अवैध खनन की निकासी कर रहे हैं और जहां वो राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
वहीं मिलीभगत कर मोटी चांदी भी काट रहे हैं।

सरकार पुलिस और प्रशासन के लाख दावे की ऊधमसिंह नगर जनपद को अवैध खनन कारोबारियों से मुक्त कर दिया गया है।
वह सब सिर्फ और सिर्फ हवा हवाई है हकीकत अगर देखनी हो तो खनन वाले इलाकों में खुलेआम अवैध खनन कारोबारियों के द्वारा किया जा रहा अवैध खनन पुख्ता प्रमाण है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *