ननकाना साहिब पर हमले के विरोध में सिख समुदाय में उबाल

Share your love



कुलदीप रावत

फोटो गांधी पार्क में यूनाइटेड सिख फेडरेशन समूह के द्वारा विरोध प्रदर्शन

 

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर  असामाजिक तत्वों के द्वारा किए गए पथराव के विरोध में आज राजधानी देहरादून में यूनाइटेड सिख फेडरेशन  व  समूह सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटियों के द्वारा  पाकिस्तान  का पुतला दहन करते हुए रोष प्रकट किया गया  और साथ ही पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी करते हुए इमरान खान मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए गुरुद्वारे पर हुए इस  पथराव  पर विभिन्न सिख समुदाय संगठनों के द्वारा  यह मांग रखी गई  कि पाकिस्तान और  इमरान खान  सिख समुदाय से माफी मांगे और तुरंत  ननकाना साहिब पर  पाकिस्तान सरकार के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था  बढ़ाई जाए इसके साथ ही  सिख समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के द्वारा पाकिस्तान सरकार का पुतला दहन भी किया गया

 

देखिए वीडियो

https://youtu.be/FqOrIibxyNw


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *