देहरादून में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मी समेत 3 झुलसे, करोड़ों का नुकसान…

देहरादून- देहरादून स्थित आढ़त बाजार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए तीन तीन मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची जहां आग बुझाने का काम शुरू हो गया। इस दौरान आग की लपटें इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड के एक जवान समेत दो मजदूर भी झुलस गए। जिनको कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आढ़त बाजार स्थित बॉम्बे दिनेश का कपड़ों का गोदाम है। जिसमे भीषण आग लगने से करोड़ों का सामान जलकर खाक हुआ है। आग आज यानी 9 अगस्त करीब सुबह 3 बजे लगी है, जिसका कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। उधर अग्निशमन विभाग के एक पुलिस कर्मी के झुलसने से विभाग में हड़कम मचा है और पुलिसकर्मी का उपचार कोरोनेशन अस्पताल में चल रहा है। इससे आप साफ तौर पर अंदाजा लगा सकते हैं कि पुलिस अपनी जान को जोखिम में डालकर किस तरह से लोगों को बचाने में जुट जाती है। लोग दमकल विभाग के इस पुलिसकर्मी के कार्य की खूब सराहना कर रहे हैं और जल्द ठीक होने की कामना भी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *