कुलदीप रावत

आने वाली 25 फरवरी को देशभर के 10000 रेलवे स्टेशनों के स्टेशन मास्टर बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं रेलवे स्टेशन मास्टर का यह आंदोलन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर है यदि जल्द ही रेलवे के द्वारा स्टेशन मास्टर की मांगों को नहीं माना जाता है तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण कर सकता है

सभी स्टेशन मास्टरों की मांगे हैं कि
स्टे मास्टर कैडर से 12 घण्टे ड्यूटी रोस्टर की समाप्ति, ग्रेड पे 5400 दिए जाने, सेफ्टी/तनाव भत्ता दिए जाने, 15%पोस्ट कैडर से गैज़ेटेड किये जाने,कैडर की resructuring कर लेवल 6,7,8 व 9 का ग्रेड पे देना, पुरानी पेंशन बहाल करने,रेलवे के निजीकरण बंद करना
इन सभी लंबित महत्वपूर्ण माँगों को लेकर ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन 25 फरवरी को नई दिल्ली स्टेशन से रेल भवन तक पैदल मार्च करेगी जिसमें पूरे देश से लगभग 10000 स्टे मास्टरों के भाग लेने की संभावना है।
बताते चलें कि एसोसिएशन ने अपनी मांगों के समर्थन में 15 जनवरी को डिमांड डे मनाते हुए अपनी मांगों का बैज लगाकर डयूटी की थी और मांगे नहीं मांगे जाने पर रेल भवन मार्च करने का फैसला किया था।
उत्तर रेलवे के ज़ोनल अध्यक्ष जी एस परिहार ने बताया कि उनके ज़ोन के पांचों मंडलों से 1000 से अधिक स्टे मा इस आंदोलन में भाग लेंगे। अकेले मुरादाबाद मण्डल से 300 स्टे मा इस रैली में भाग लेने पहुँचने वाले हैं।हरिद्वार लक्सर, देहरादून क्षेत्र से ही 50 स्टे मा भाग लेने पहुँच रहे हैं।आशीष शर्मा, आलोक कुमार, अनिल कुमार, कु श्वेता पाल,बीरेंद्र कुमार हरिद्वार से, लक्सर से 10, देहरादून से 3 तथा अन्य रोडसाइड स्टेशनों से एक एक स्टे मा दिल्ली जाने की पुष्टि हुई है। जोन के अध्यक्ष ने बताया कि पूरे देश के 68 मंडलों से औसतन 150 स्टे मा इस प्रदर्शन में भाग लेंगे।सभी स्टे मा सफेद वर्दी में अनुशासित ढंग से रेल भवन तक मार्च करेंगे जिसके लिए आवश्यक तैयारियाँ कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन को सूचित कर दिया गया है व परमिशन ले ली गयी है।
मण्डल सचिव मुरादाबाद राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि उनके मण्डल में एसोसिएशन की 7 ब्रांचे कार्य कर रही है और प्रत्येक ब्रांच से 50 स्टे मा भेजने का लक्ष्य रखा गया है।
जी एस परिहार ने बताया कि प्रशासन सदैव हमारी माँगों को जायज स्वीकारता आया है परन्तु उन्हें मानता नहीं है। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन से रेल संचालन में कोई बाधा नहीं पड़ेगी
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
