देवीय गुफा में मोदी अंतर्ध्यान!

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः बारिश के बीच ही प्रधानमंत्री मोदी ध्यान गुफा की ओर रवाना हुए। वह यहां ध्यान लगाएंगे। बताया जा रहा है कि इस गुफा में पीएम मोदी 20 घंटे तक रहेंगे। मोदी केदारनाथ धाम में शाम की आरती में भी शामिल होंगे। वहीं दोपहर बाद केदारनाथ घाटी में मौसम खराब हो गया। यहां हल्की बारिश हो रही है। फिलहाल पीएम मोदी सेफ हाउस में ठहरे हुए हैं।
पीएम मोदी ने डेढ़ घंटे से अधिक समय तक पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। 12ः35 मिनट पर वे सेफ हाउस में लौटे। बताया जा रहा है कि यहां कुछ देर आराम के बाद ध्यान गुफा में जाएंगे। बता दें कि इससे पहले 3 मई 2017, 20 अक्टूबर 2017 और 7 नवंबर 2018 को प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ आ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार के साथ पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर बैठक की। इसके बाद वह केदारघाटी में मौजूद ध्यान गुफा में जाएंगे। इसके लिए गुफा में उनका सामान पहुंचाया जा रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *