
उत्तराखण्ड में लॉक डाउन पर मित्र पुलिस लठमार एक्शन में दिखाई दिया दे रही है। लाख मना करने के बाबजूद जनता पर अब पुलिस ने बल का प्रयोग किया। जहां जनपद में अभी तक 11 लोगो पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है तो वही लॉकडाउन का पालन ना करने पर 15 निजी वाहनों को सीज कर दिया गया हैं।
उधम सिंह नगर में लॉकडाउन का उलंघन कर रहे लोगों से पुलिस प्रशासन सख्ती से निपट रहा है।आम और खास प्रत्येक व्यक्ति को कानून का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। इस दौरान पुलिस पर कुछ लोग रौब झाड़ते नज़र आये हैं। ऐसे लोगो पर पुलिस ने जमकर लाठी फटकारी हैं। उत्तराखंड मित्र पुलिस की महिला कर्मियों ने महिलाओं के साथ भी लाठी से बात की , साथ ही उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है और हवालात में बैठा दिया है।बेवजह सड़क पर घूम रहे हैं।साथ ही जो डॉक्टरों का बहाना लेकर सड़कों पर घूम रहे थे उनसे मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी गई। कोरोना वायरस जैसी गंभीर आपदा में भी लोग अपने बचाव के लिए गंभीर नजर नहीं आ रहे है।
कोतवाल रुद्रपुर- कैलाश भट्ट
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
