देखिये लुटेरे हॉस्पिटल का सच: लूट लूट लूट मची है लुटेरे हॉस्पिटल में लूट..

Share your love

रिपोर्ट: अवनीश पाल


जी हां बिल्कुल सही सुना आपने कैसे मची है हॉस्पिटलों में लूट भारी छूट और अच्छे इलाज का लालच देकर कैसे मासूम जनता को अपना शिकार बनाया जाता है कोई भला इनसे सीखे की जिन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है

https://youtu.be/9lG9F-MgSH0

https://youtu.be/G58n3Gvahp4

वही मरीज के तीमारदारों कैसे खुली लूट करते है ताजा मामला नेहरू कॉलोनी स्थित प्राइवेट एमसीसी हॉस्पिटल का है जिसमें लोगों को भारी छूट का लालच दिया जाता है और फिर ICU,डॉक्टर विजिट के साथ ही तमाम सेवा देने के नाम पर लूट लिया जाता है मोटे बिलों को भुगतान लेकर, मरीजों को एडमिट करते समय बताया जाता है कि उन्हें यहां पर इलाज में काफी छूट मिलेगी लेकिन ऐसा होता नहीं है बल्कि जैसे ही मरीज का इलाज शुरू किया जाता है वैसे ही मरीज से 8 से ₹9000 के बिल पर्चे बना दिए जाते हैं इसके बाद मरीज को भेड़ बकरी की तरह उसमें ठूंस दिया जाता है

डॉक्टरों के नाम पर इस हॉस्पिटल में कोई डॉक्टर नहीं है लेकिन अचंभे की बात तो देखिए पर्चा बनाने के नाम पर अचानक डॉ भी प्रकट हो जाते हैं पूरे दिन मरीज चिल्लाता तड़पता रहता है लेकिन इनकी सुध लेने के लिए किसी के पास समय नहीं है ना तो मरीजों से तीमारदारों को मिलने दिया जाता है और ना ही मरीजों को डॉक्टर के दर्शन हो पाते हैं यह सब हम नहीं बल्कि वहां मौजूद और पीड़ित तीमारदार और मरीज कह रहे हैं मरीजों और तीमारदारों का सीधे-सीधे आरोप है कि उन्हें अस्पताल और एम्बुलेंस वालों की मिलीभगत से ही मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल से लेकर यहां भर्ती कराया जाता है और यह कहा जाता है कि उन्हें और हॉस्पिटलों के मुकाबले यंहा जायदा छूट और सुविधाएं मिलेंगी लेकिन इन मरीजों को मिला तो बड़ा लम्बा चौड़ा बिल…क्या इन लुटेरों से मरीजों को निजात मिलेगा या लूट का कारोबार ऐसे ही चलता रहेगा…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *