देखिये गए थे चुपके से पुलिसवाले लेकिन खुद का ही वीडियो बनवा बैठे!

Share your love

यह कैसी मित्र पुलिस…

https://youtu.be/Iba8W3E4Vw0

https://youtu.be/qHa125edm_A

मित्रता सेवा और सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड पुलिस के आला अधिकारी आए दिन बड़ी बड़ी बात करते हैं लेकिन नीचे के कुछ पुलिसकर्मी आला अधिकारियों के दावों की हवा निकालने में लगे हुए हैं कांवड़ मेले में आने वाले कावड़ियों के साथ मित्रवत व्यवहार करने के विशेष दिशा-निर्देश पुलिस के आला अधिकारियों ने दिया है लेकिन हरिद्वार में पुलिसकर्मियों की हालत देख नहीं लगता कि वह कावड़ियों के प्रति किसी भी तरह का मित्रवत व्यवहार रख रहे हैं हालत यह है कि दूर-दूर से आने वाले कावड़िए यदि कहीं अपना वाहन खड़ा कर देते हैं तो मौके पर तैनात पुलिस उन वाहनों को हटवाने के बजाय चोरी-छिपे उनकी हवा निकाल देती है अब इतने बड़े बड़े वाहनों के टायरों से हवा निकलने के बाद कावड़िए इन वाहनों को कैसे ले जायेंगे यह बड़ी समस्या है लेकिन मानो इन पुलिसकर्मियों को इस बात से कोई लेना देना ही नहीं है बुधवार दोपहर भी सिंहद्वार फ्लाईओवर के नीचे खड़े वाहनों की पुलिस ने इसी तरह हवा निकाल साफ कर दिया कि उन्हें मानव कावड़ियों से कोई लेना देना ही नहीं है इस संबंध में जब एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय से पूछा गया तो उन्होंने भी साफ कहा कि इस तरह की हरकत बिल्कुल गलत है और किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि यदि कावड़िया कई वाहन खड़ा कर देते हैं तो पुलिस उन वाहनों को आगे बढ़ाएं न कि उनकी हवा निकाले उन्होंने कहा कि जगह-जगह पुलिस सड़कों पर खड़े वाहनों को इसलिए हटवा रही है ताकि वहां पर किसी तरह का जाम न लगे एसपी सिटी की यह कोशिश काफी सही है क्योंकि सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों से जाम की स्थिति बनती है लेकिन यदि निचले स्तर के पुलिसकर्मी वाहनों की इसी तरह हवा निकालते रहे तो कावड़ में कभी भी कोई बड़ा बवाल हो सकता है गुस्साए कावड़ियों को संभालना पुलिस के लिए भी तब मुश्किल साबित हो सकता है कुछ पुलिसकर्मियों की लापरवाही पूरे कांवड़ मेले पर भारी पड़ सकती है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *