कुलदीप रावत

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत इस बूढ़ी दिवाली यानी इगास अनिल बलूनी की मुहिम का हिस्सा बने इस बूढ़ी दिवाली में अपने संपूर्ण परिवार के साथ पैतृक गांव गहण पहुंचे गांव में उन्होंने उत्तराखंडी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ढोल दमोह की थापो को महसूस कर यह त्यौहार मनाया और अपने सभी पुराने मित्रों और बुजुर्गों को इस दिवाली की शुभकामनाएं दी
इस दौरान रात के वक्त जब देवी देवताओं का मंडाण लगाया गया तो इस दौरान उनके ऊपर देवता प्रवेश कर गए आप भी देखिए वीडियो हरक सिंह रावत के ऊपर जब प्रवेश कर गए देवता आप भी देखिए वीडियो
हरक सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर बूढ़ी दिवाली मनाने के बाद अपने फॉलोअर्स को संदेश दिया
उत्तराखण्डी पर्वों को अपने गांव में मनाने के पीछे मेरा युवाओं को यह संदेश है कि संस्कृति, पंरपरा और उत्सव पलायन रोकने में सहायक हो सकते है। उत्तराखण्ड के पारंपरिक त्योहारों में शामिल होने के लिए यदि युवा अपने गांव लौटते हैं तो पलायन पर ये हमारी बडी जीत होगी।
मेरा अपने उत्तराखण्ड के युवाओं से अनुरोध है कि सभी अपने पारंपरिक पर्वाें को मनाने के लिए अपने अपने गांव जाए, जिससे पहाड की विलुप्त हो रही संस्कृति, परंम्परा तथा उत्सवों को वो जान पाए तथा पालयन के कारण तेजी से विलुप्त होती लोक पंरपराओं और संस्कृति के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियानों में भागीदार बने।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
