UPCL का घूसखोर अधिकारी विजिलेंस के कब्जे में!

Share your love

कुलदीप रावत

 

 

 

विजिलेंस की टीम ने ऊर्जा निगम के जेई को 75 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। जेई मुनीष कुमार घरेलू कनेक्शन लगाने की एवज में यह रिश्वत ले रहा था।

 



फोटो घूसखोर इंजीनियर मुनिश कुमार

बताया जा रहा है कि जेई ने रिश्वत न मिलने पर कनेक्शन काफी समय से लटका रखे थे। इस पर कुछ उपभोक्ता विजिलेंस की शरण में पहुंच गए। अब से कुछ देर पहले मुनीष कुमार को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सेलाकुई से रंगे हाथों दबोच लिया गया। सहायक श्रम आयुक्त कमल जोशी भी विजिलेंस की इस टीम में शामिल थे।
शिकायतकर्ता देहरादून निवासी द्वारा दिनांक 15.01.2020 को एक शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सैक्टर देहरादून को इस आशय का दिया कि अपने घर पर स्थायी विद्युत कनेक्शन एवं विद्युत पोल लगवाने के सम्बन्ध में विघुत वितरण उपखण्ड सेलाकुई में आवेदन किया गया था जिसमें विद्युत वितरण उपखण्ड सेलाकुई के जेई श्री मुनीश कुमार द्वारा विद्युत कनेक्शन एवं विद्युत पोल लगाये जाने हेतु 85000/-रू0 की मांग की गयी शिकायतकर्ता द्वारा अनुरोध किया कि उक्त धनराशि अधिक है, इसे कम कर लो, जिस पर जेई श्री मुनीश कुमार द्वारा 75000/- रू0 में कार्य करने की बात की व पैसे देने पर ही कार्य होने की बात कही। इसके उपरान्त शिकायतकर्ता पुलिस अधीक्षक सतर्कता सैक्टर के कार्यालय में अपनी शिकायत लेकर पहुॅचा जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि वह रिश्वत नहीं देना चाहता था, मजबूरी में रिश्वत देने को तैयार हुआ और अपने प्रार्थना पत्र पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही चाहता है।
पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सैक्टर देहरादून द्वारा शिकायतकर्ता केे शिकायती प्रार्थना पत्र की गोपनीय जांच एंव गहन अभिसूचना संकलन से आरोप सही पाते हुये नियमानुसार ट्रैप संचालन हेतु ट्रैप टीम का गठन किया


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *