देखिए ईश्वर की भक्ति में शक्ति को

लोकजन टुडे ब्यूरो

 

 

इससे पहले आपने सिर्फ सुना होगा कि ईश्वर की भक्ति में शक्ति होती है लेकिन आज हम आपको दिखाएंगे साक्षात ईश्वर की भक्ति में कैसे होती है शक्ति

इस वक्त उत्तराखंड में मैदानी भागों में भी शासन प्रशासन के द्वारा बढ़ती ठंड को देख छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं और पहाड़ी जिलों मैं तो बर्फ बारी के चलते बुरा हाल है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ऊंचे पहाड़ियों पर रहने वाले साधु संत किन परिस्थितियों में ईश्वर की साधना कर रहे हैं और वह भी 5 फिट बर्फ के बीच मौजूदा वक्त में यमुनोत्री धाम में लगातार बर्फबारी जारी है बर्फबारी के चलते इस वक्त यमुनोत्री धाम में पारा -10 तक पहुंच गया है लेकिन जैसे-जैसे पारा गिर रहा है भगवान की साधना में लीन साधु सन्यासी की कठोर तपस्या से उनकी भक्ति की तपन बढ़ती जा रही है जी हां शीतकाल के दौरान भी यमुनोत्री धाम में हनुमान मंदिर में साधु सन्यासी निवास करते हैं जबकि कपाट बंद होने के बाद यमुनोत्री धाम की यात्रा बन्द हो जाती है और यमुना जी की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खुसीमठ में 6 माह के लिए रहती है ।

आइए हम दिखाते हैं यमुनोत्री धाम में कैसे एक साधु बर्फबारी के बीच  शंख का उद्घोष कर  पूजा अर्चना कर रहा है इतनी भारी बर्फबारी के बीच भी ईश्वर की भक्ति ठंड पर भारी पड़ रही है वाकई में इन पवित्र आत्मा ने साबित कर दिया ईश्वर की भक्ति में वाकई में शक्ति होती है

आप भी देखिए साक्षात भक्ति में  शक्ति को

https://youtu.be/oC6uYscbx1I


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *