Video: हंस फाउंडेशन द्वारा कोविड -19 से बचाव के लिये थलीसैण थाना को उपलब्ध करायी कोविड किटें

Share your love

पौड़ी
दिनांक-21 अगस्त
रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी के थलीसैण थाना में आज हंस फाउंडेशन द्वारा वैश्विक महामारी कोविड -19 से बचाव के लिये थाना थलीसैण को कोविड किटें उपलब्ध करायी गयी । इस मौके पर थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल द्वारा आदरणीय माता मंगला एंव भोले जी महाराज का थाना थलीसैण परिवार की ओर से सह्रदय धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। इस से पूर्व भी हंस फाउंडेशन द्वारा जनपद के अन्य थानों को भी कोविड -19 किटें उपलब्ध करायी है। वैश्विक महामारी कोविड -19 से लड़ने में हंस फाउंडेशन का पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का कार्य अतुलनीय एंव सराहनीय है। एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी ने भी हंस फाउंडेशन के कार्यो की सराहना की है।- सन्तोष पैथवाल,थानाध्यक्ष थलीसैण


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *