
लोकजन टुडे, भगवानपुर
रिपोर्टर- सुशील कुमार झा
मौसम का मिजाज बदलने से तेज आधी के साथ हुई बारिश में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। इससे आवागमन के साथ बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार रात को कई इलाकों में आपूर्ति ठप रही है। सोमवार सुबह भी कर्मचारी तारों को ठीक करने में लगे रहे।
भगवानपुर चंदनपुर लिंक मार्ग पर पेड़ गिर गया था। कई घंटो बाद पेड़ को हटाया गया। इसके बाद आवागमन सामान्य हुआ। आंधी में कई लोगों के टीन शेड उड़ गए। रविवार को भगवानपुर चंदनपुर व नगला इमरती में लरीबन 8 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। दोपहर के समय करीब 2 बजे बिजली आई। एसडीओ अयंक पंत ने बताया कि आंधी में तारो पर गिरे पेड़ो को काटकर दुरुष्ट कर दिया है ओर बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
