तीन मंजिला निर्माणाधीन भवन धराशाई

Share your love

कुलदीप रावत

ब्रेकिंग

देहरादून राजधानी देहरादून के डोईवाला में लाल टप्पर फन वैली के सामने निर्माणाधीन रेस्टोरेंट की तीन मंजिला भवन गिर गया गनीमत यह रहा कि सभी मजदूर उस वक्त बिल्डिंग के बाहर थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, मौके पर भवन स्वामी बालम सिंह गुनसोला पुत्र श्री मदन सिंह निवासी छिद्दरवाला, द्वारा बताया गया कि भवन के लेंटर की सैटरिंग आज ही खोली गई थी, जिसे करीब 15 दिन पहले डाला गया था। मजदूर अपना कार्य समाप्त कर भवन से बाहर आ गए थे, एक मजदूर सीढ़ियों का लेंटर डालने के लिए सरिया बांध रहा था तभी भवन अचानक गिर गया, जिसमें सरिया बांध रहा मज़दूर नरेंद्र पुत्र रण सिंह निवासी शेरगढ़, उम्र 40 वर्ष, लेंटर की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु हिमालयन हॉस्पिटल भिजवाया गया है, जहां वर्तमान में उसका उपचार चल रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *