डीएम का अल्टीमेटम “जो करेगा खनन का खेल वो रहेगा जेल”!
Share your love
जिलाधिकारी ने खनन माफियाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त निर्देश दिए और अगर कोई भी खनन कारोबार से जुड़ा व्यक्ति खनन की चोरी करते हुए पाया गया उसके खिलाफ राजस्व की चोरी के चलते एफआईआर होगी जिसके बाद जेल की सलाखों तक पहुचाया जा सकता है। जिलाधिकारी नैनीताल ने अगर कुछ कार्यवाही की बात कही है तो कुछ भी सम्भव है। नैनीताल जिले के खनन माफियाओं के विरुद्ध आज से शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। नैनीताल जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि जनपद में व्यापक रूप से प्रचलित अवैध गतिविधियों में असामाजिक व माफिया किस्म के तत्वों की संलिप्तता रहने से कतिपय खनन क्षेत्रों में माफिया तत्वों में उप खनिज के अवैध कारोबार में वर्चस्व हेतु कानून व्यवस्था को हाथ में लेने, लोक शान्ति भंग करने आदि की घटनाएं भी होती रही हैं, साथ ही अवैध कारोबार में संलिप्त वाहनों-ट्रक, डम्फर, ट्रैक्टर आदि के द्वारा व्यापक रूप से परिवहन नियमों का उल्लंघन किये जाने एवं सड़क दुर्घटनाओं को अंजाम दिये जाने से भी राजस्व हानि के साथ-साथ जनहानि भी होती रही है। वही बंसल ने बताया कि जनपद की सीमान्तर्गत राजस्व भूमि, वन भूमि, अन्य विभागों की भूमि नदी तल, स्टोन क्रेशर आदि से उपखनिज, बालू, बजरी, बोल्डर, आरबीएम के अवैध खनन, चुगान, भण्डारण एवं परिवहन की गतिविधियों गतिविधियों के विरूद्ध व्यापक जनहित, राजकीय हित, लोक शान्ति व कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए राजस्व, वन, पुलिस,भूतत्व एवं खनिकर्म, परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से अवैध खनन/चुगान, अवैध भण्डारण एवं परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के लिए आदेश जारी किया गया है।

Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
