डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Share your love

कुलदीप रावत



डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सेरिमनी में शिरकत करते हुए महापौर श्री सुनील उनियाल गामा  आईएस श्री सुशील कुमार जी आई.ए.एस. श्री विनोद यादव, डी.जी. श्री अशोक कुमार (IPS), आई.जी .श्री संजय गुंज्याल जी (आई पी एस), मुख्यमंत्री ओएसडी श्री धीरेंद्र पवार, अध्यक्ष श्री एस सी विरमानी जी और कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी। जिन खिलाड़ियों ने देश विदेश में बैडमिंटन में उत्तराखंड का नाम रोशन किया उन सभी को असोसिएशन ने सम्मानित किया है



बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के द्वारा हर 2 वर्ष में आयोजित होने वाले बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को स्टेट बैडमिंटन फेडरेशन के द्वारा राजधानी देहरादून में सम्मानित किया गया इस वर्ल्ड फेडरेशन बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 16 बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था और विदेशी धरती पर जाकर अपना लोहा मनवाया था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और उत्तराखंड कि छाप छोड़ने पर स्टेट बैडमिंटन फेडरेशन के द्वारा राजधानी के एक निजी होटल में प्रतिभा करने वाले सभी 16 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा के द्वारा सभी 16 खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में 12 पुरुष और 4 महिलाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया था


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *