डबल मर्डर में 2 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Share your love

कुलदीप रावत पौड़ी गढ़वाल

20 जुलाई की रात को पौड़ी गढ़वाल के खातसीयू पट्टी के चूरकणडी गांव में बड़ी ही संदिग्ध अवस्था में डबल मर्डर हो गया था इस मामले में 2 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक पौड़ी पुलिस के हाथ खाली हैं पौड़ी गढ़वाल पुलिस अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है जिसको लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है आज समस्त क्षेत्र के ग्रामीण वासियों ने पौड़ी की पुलिस के विरोध में पौड़ी बुआखाल मार्ग पर जोरदार प्रदर्शन किया जिसके बाद एसपी पौड़ी प्रदीप राय के द्वारा आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों को शांत कराया जा सका

https://youtu.be/BD1XFl1XuN8

हत्या के खुलासे की मांग को लेकर सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने समझाने का काफी प्रयास किया। पौड़ी के एएसपी प्रदीप राय ने इस मामले में कहा कि पुलिस कार्रवाई में जुटी है और साइंटिफिक तरीके से जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।बताया जा रहा है कि रात को तीनों दोस्तों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। पौड़ी तहसील की खातस्यूं पट्टी के चोरकंडी गांव में यह घटना सामने आई। 45 वर्षीय रूप सिंह और 42 वर्षीय धीरज सिंह के शव रसोई से बरामद हुए। रूप सिंह अपने दोस्त अजीत सिंह के साथ रात को धीरज से मिलने उसके घर आया हुआ था। तीनों की काफी समय से दोस्ती है। बता दें कि मृतकों में से एक की पत्नी ने राजस्व पुलिस को हत्या की तहरीर दी है। हालांकि अभी घटना की वजह सामने नहीं आई, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे हत्या मानते हुए राजस्व पुलिस के द्वारा इसमें जांच शुरू कर दी गई थी लेकिन 2 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *