टॉप हैली सेवाओ का सचिव ने किया औचक निरक्षण
Share your love
कुलदीप रावत

यात्रियों द्वारा लगातार मनमाना किराया और हल्ली कंपनियों की मनमानी के शिकायत के चलते सचिव नागरिक उड्डययन दिलीप जावलकर द्वारा केदारनाथ के लिए संचालित हेली सेवाओं का केदारनाथ व गुप्तकाशी में औचक निरीक्षण गया इस दौरान उन्होंने हैली कम्पनियो की ले गड़बड़ियों पकड़ा तथा प्रथम बार सख्त चेतावनी देकर उनको सुधार के लिए कहा गया इस दौरान उन्होंने संचालन व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। जिस के बाद उन्होंने सख्त निर्देश दिये कि हेली सेवा प्रदाता संस्थाओं को अपनी सेवायें यात्रियों के अनुकूल बनानी होगी। हेली सेवा का उपयोग करने वाले तीर्थ यात्रियों को कोई कठिनाई न हो इसका ध्यान रखा जाय।
I
सचिव नागरिक उड्डयन जावलकर ने कहा कि हमारा प्रयास देश-विदेश से आने वाली तीर्थ यात्रियों को बेहतर वातावरण एवं सुविधायें उपलब्ध कराना है। इस दिशा में सभी को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कतिपय यात्रियों के हेली सेवा के टिकटों का भी निरीक्षण किया जिसमें ऑफ लाइन व ऑन लाइन दोनों प्रकार के टिकट सम्मिलित थे। सचिव नागरिक उड्डयन ने कतिपय यात्रियों की अधिक किराया वसूलने तथा असुविधाओं की शिकायती का भी संज्ञान लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को भी इस संबंध में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये।
सचिव नागरिक उड्डयन जावलकर ने हेलीपेड पर यात्रियों व हेली पेड की सुरक्षा का भी जायजा लिया। उन्होंने इस सम्बन्ध में यूकाडा के कार्मिकों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने हेली सेवाओं की बुकिंग के लिये गढ़वाल मण्डल विकास निगम द्वारा निर्धारित स्थलों व अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को इस संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थायें अविलम्ब व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। उन्होंने हेलीपेड व बुकिंग स्थलों पर साफ़ सफाई कंपनियों को सख्त निर्देश दिए
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
