टिहरी में सूमो वाहन खाई में गिरा, पति—पत्नी सहित तीन की मौत

Share your love

लोकजन टुडे, उत्तरकाशीः गंगोत्री हाईवे पर टिहरी जिले मठियाली बैंड के पास सूमो वाहन के खाई में गिरने से पति—पत्नी सहित तीन की मौत हो गई। टिहरी की जिलाधिकारी सोनिका ने मतृकों के शव के पोस्टमार्टम घटनास्थल के पास सीएचसी में कराने के निर्देश दिए।
बताया रहा है कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे यह हादसा हुआ। टिहरी गढ़वाल की तहसील कंडीसौड़ के ग्राम अंधियारी मय चापड़ा निवासी ज्योति प्रसाद पुत्र तारा दत्त (60 वर्ष) अपनी पत्नी राजपति देवी के साथ सूमो वाहन यूके 10 टीए 0032 से देहरादून की तरफ जा रहे थे। इस वाहन को गांव का युवक महादेव प्रसाद (35 वर्ष) पुत्र जगदीश प्रसाद चला रहा था।
जैसे ही वाहन चिन्यालीसौड़ से होते हुए कंडीसौड़ की तरफ पहुंचा तो मठियाली बैंड के पास पहुंचा तो चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा लुढ़कते हुए नगुण नाले में जा गिरा। हादसे में चालक सहित तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर धरासू पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू शुरू किया। शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया। साथ ही कंडीसौड़ के तसलीलदार, नगुण के पटवारी भी मौके पर पहुंच गए थे।जिलाधिकारी टिहरी के निर्देश पर मतृकों के शवों के पोस्टमार्टम की व्यवस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ में की गई।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *