देखिये वीडियो अस्पताल में क्यों चढ़ा पूर्व मंत्री का पारा
Share your love
कहा अस्पताल में हावी हैं अव्यवस्थाएं, वाहनों के पार्किंग तक के लिए नहीं है स्थान
लोकजन टुडे, देहरादूनः टिहरी के बौराड़ी जिला अस्पताल जिसे अब पीपीपी मोड में हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट की ओर से संचालित किया जा रहा है। इसमें अव्यवस्थाएं बढ़ती ही जा रही हैं। मंगलवार को ही यहां पर कर्मचारी ने जमकर हंगामा काटा। बुधवार की सुबह पूर्व पर्यटन मंत्री व टिहरी से विधायक दिनेश धनै अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने भी यहां की अव्यवस्थाओं को देखा तो उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि आकस्मिक स्थिति में किसी मरीज को यहां एमरजेंसी में लाना हो तो उसके लिए वाहन खड़ा करने तक के लिए जगह नहीं है। उपचार की बात पर कहा कि जब तक यह सरकारी अस्पताल था मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो रही थी, लेकिन अब यहां समस्याओं का अंबार है। उन्होंने हिमालयन अस्पताल की ओर से मैनेजमेंट देख रहे मैनेजर की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि सरकार ने हिमालयन अस्पताल को इसका जिम्मा लोगों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाआों के लिए दिया था, लेकिन यहां के हालात आज और बदतर हो चुके हैं। बताते चलें कि इससे पहले मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में एक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की नाबालिग बेटी ने गलती से फिनायल गटक लिया। जिसके बाद वह उसे लेकर जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचा। कर्मचारी का आरोप है कि वहां पर अव्यवस्थाएं थी और उसकी बेटी को समय पर उपचार नहीं मिल पाया। कर्मचारी ने वहां जमकर हंगामा काटा। कर्मचारी का आरोप था कि वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने भी उसके साथ अभद्रता की। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीएमओ डॉ. भागीरथी जंगपांगी और एसडीएम रविद्र जुवांठा सहित कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। एसडीएम रविद्र जुवांठा ने बताया कि कर्मचारी का आरोप है कि डाक्टर ने समय पर उसकी बेटी को नहीं देखा जिससे उसे उपचार मिलने में देर हुई। ऐसे में कोई भी अनहोनी हो सकती थी। हालांकि बाद में सीएमओ डॉ. भागीरथी जंगपांगी के समझाने पर कर्मचारी शांत हो गया। वहीं, इस संबंध में हिमालयन अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी पुनीत गुप्ता ने बताया कि कर्मचारी इमजरजेंसी के बजाय ओपीडी में बेटी को दिखाने ले गया। वहां पर डॉक्टर राउंड में गए थे। जिस कारण यह स्थिति हुई। यही कारण रहा कि इन शिकायतों के बाद आज पूर्व पर्यटन मंत्री भी अस्पताल का औचक निरीक्षण के लिए गए। उनका वाहन अस्पताल के बाहर ही जाम में फंस गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की इमरजेंसी में गाड़ियां जाने तक के लिए रास्ता नहीं रखा है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
