ज्वेलरी शॉप में तीन लुटेरों ने बोला धावा

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर स्थित सरस्वती विहार में सिद्धार्थ ज्वेलर्स की मालकिन रवि रस्तोगी को गन प्वाइंट पर लेकर नकाबपोश बदमाशों ने 10 लाख के जेवरात लूट लिए। मौके पर एसपी सिटी व नेहरू कॉलोनी थाने के पास पहुंच गई है।
रवि रस्तोगी के मुताबिक तीन नकाबपोश बदमाश एक मोटरसाइकिल से दोपहर 12:30 बजे के करीब उनकी दुकान पर पहुंचे। उसमें से एक बाइक के पास ही खड़ा रहा जबकि दो दुकान के भीतर घुस आए। भीतर घुसने वाले बदमाशों में से एक ने रिवाल्वर निकाली और उनको दिखाते हुए सारा सामान समेटने को कहा
लवि रस्तोगी ने बताया कि गन देख वह काफी डर गई और सामने काउंटर में रखे सारी ज्वेलरी एक बदमाश ने निकलवाकर बैग में भर ली। इसके बाद बदमाश लाकर तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक के पास गए तीनों एक ही बाइक से फरार हो गए। पुलिस को मौके से एक जिन्दा कारतूस और एक हेलमेट मिला है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों के भागने के रूट की छानबीन कर रही है

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *