
लोकजन टुडे, उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय के निकट गंगोत्री हाईवे पर ज्ञानसू के पास मोटर साइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई व एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही उत्तरकाशी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात 11 :30 बजे के करीब उत्तरकाशी पुलिस को सूचना मिली कि ज्ञानसू में एक मोटर साइकिल कूड़ादान से टकरा गई है। जिससे उसमें सवार दोनों युवक घायल हो गए हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक मनीषा नेगी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सक ने आदित्य कपूर (27) पुत्र प्रवीन निवासी श्रीनगर, पौड़ी को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रकाश निवासी जोशियाड़ा उत्तरकाशी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
