हरिद्वार क्राइम ब्रांच ने दबोचे कुख्यात के गुर्गे!


हरिद्वार। कुख्यात बदमाश जीवा के नाम पर हरिद्वार में उगाई करने वाले उनके दो गुर्गों को हरिद्वार पुलिस ने हिरासत में ले लिया है आरोप है कि एक गुर्गे ने बीते 2 दिन पहले ही पार्सल कारोबारी को मोबाइल फोन पर धमकी दी थी और उसको पार्सल के बिजनेस से हटने के लिए कहा था बताया जा रहा है कि जीवा के गुर्गों ने हरिद्वार में पार्सल का अवैध बिजनेस शुरू कर दिया है जिसके बाद हरिद्वार पुलिस हरकत में आई है यह बिजनेस पिछले कुछ दिनों से यह गुर्गे अपने एक साथी के साथ मिलकर कर रहे थे पुलिस ने उस साथी को भी हिरासत में लिया है शनिवार को हरिद्वार के कई बड़े पुलिस अधिकारियों ने जीवा के दोनों ग्रुपों से पूछताछ की है बताया जा रहा है कि यह दोनों भाई हैं पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है, हिरासत में लिए गए युवको से तीन लाख सात हज़ार रुपए और एक देसी तमंचा 315 बोर और 7.63 बोर के कारतूस बरामद हुए है पूछताछ में आरोपियों की पहचान निक्की ठाकुर और विक्की ठाकुर और एक अन्य राहुल दीक्षित के रूप में हुई है निक्की ठाकुर और विक्की ठाकुर पूर्व में भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुके है और कुख्यात के गुर्गो के रूप में लोगो में दहशत फ़ैलाते रहे है

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *