**जिला पुलिस ने भाजपाइयों को बनाया सारथी***

**भाजपाइयों को मिला नया काम…. अब पुलिस की मुखबिरी करेंगे भाजपाई** राज्य में अपराध और अपराधियों की दृष्टि से सबसे संवेदनशील जनपद उधमसिंहनगर में अब पुलिस भाजपाइयों के सहारे अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है
जी हां डीआईजी कुमाऊं जगतराम जोशी ने सारथी अभियान के तहत जिले की कुल 802 लोगों को सारथी कार्ड जारी किया है पर पुलिस द्वारा जिन लोगों को सारथी कार्ड जारी किया गया है उनमें से ज्यादातर भाजपाई है और तो और कई ऐसे भाजपाइयों को भी सारथी कार्ड जारी किया गया है जिनके ऊपर थाने में कई मुकदमे भी दर्ज हैं जिले में बनाए गए कुल 802 सारथी एक तरह से पुलिस के मुखबिर होंगे

अब सवाल यह उठता है कि जब पुलिस के जवान और अधिकारी ही अपराध और अपराधियों पर सख्ती से अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं तो क्या सारथी बनाए गए यह भाजपा कार्यकर्ता अप पुलिस की मदद करेंगे
क्या पुलिस के आशीर्वाद से भाजपाइयों को अब एक नया काम मिल गया है
नेपाल और उत्तर प्रदेश के 5 जनपदों की सीमा से सटे उधमसिंहनगर जिले में बीते 1 वर्ष में अपराध के ग्राफ में काफी तेजी से वृद्धि आई है और तो और यहां हत्या,लूट,बलात्कार और महिला हत्या की वारदातों में भी जमकर इजाफा हुआ है
अपराध और अपराधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने की जगह अब भाजपाइयों को सारथी बनाकर पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण की एक नई योजना बनाई है
अब देखना यह होगा कि पुलिस का यह नया प्रयोग जमीनी तौर पर कितना सफल होता है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
