चोरों ने ट्रांसफार्मर से ले गए वायर और ऑयल

Share your love

लोकजन टुडे, भगवानपुर। भगवानपुर के मंडावर गांव स्थित दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर चोरों ने बिजली के एक ट्रांसफार्मर को उतारकर उसमें से वायर और आयल निकाल कर मौके से फरार हो गए। जबकि यह ट्रांसफार्मर पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर है। और इस काम को करने में चोरों को लगभग 4 घंटे का समय लगा। लेकिन 4 घंटे के दौरान पुलिस की एक भी गश्त नहीं आई। और चोरों ने निडर होकर अपने काम को अंजाम दिया
भगवानपुर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जिस कारण ऊर्जा निगम को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और अभी तक भगवानपुर पुलिस द्वारा किसी भी ट्रांसफार्मर चोरी के आरोपित को गिरफ्तार तक नहीं किया गया है। यह अपने आप में एक बहुत बड़ा सवालिया निशान हैं। क्योंकि डेढ़ वर्ष के अंतराल में क्षेत्र से लगभग 50 ट्रांसफार्मर चोरी हो चुके हैं। जिनमें से एक भी आरोपित को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। और सोमवार की रात की घटना बड़ी हैरान कर देने वाली है। पुलिस की नाक के नीचे से चोरों ने ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *