देखिये क्या हुआ जब चलती ट्रैन की बोगी में लगी आग.. यात्रियों ने ट्रैन से उतारकर बचाई जान!

Share your love

लोक जन टुडे

सौजन्य प्रवीण सैनी

फोटो आग बुझाते स्थानीय युवक

सवारी रेल गाड़ी के नीचे आई जब आ गई मोटरसाइकिल बाइक में लगी आग होने से बचा बड़ा हादसा


पूरा घटनाक्रम  शनिवार शाम 5:00 बजे का है  जब लक्सर में ओवर ब्रिज के नीचे से लोग अपने वाहनों को निकाल रहे थे  तभी एक बड़ा हादसा होते-होते बचा इलाहाबाद पैसेंजर जैसे ही लक्सर रेलवे स्टेशन से कुछ दूर फ्लाईओवर के पास पहुंची तो लाइन पार कर रहे मोटरसाइकिल सवार की मोटरसाइकिल लाइनों में फंस गई और वह हड़बड़ा गया उसने मोटरसाइकिल को लाइनों में ही फंसा छोड़ दिया और भाग गया लाइनों में फंसी मोटरसाइकिल रेलगाड़ी के इंजन के नीचे फंस गई और मोटरसाइकिल में आग लग गई है

 

सवारी रेलगाड़ी ने मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ा दिए मोटरसाइकिल मे लगी आग जैसे ही लोगों को पता चला तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया रेल गाड़ी के रुकते ही डिब्बों में बैठी सवारियों में भी हड़कंप मच गया और अति शीघ्र रेल गाड़ी खाली हो गई सूचना पाकर रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन जब तक रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था मोटरसाइकिल में आग लगने के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया

 

रेलवे पुलिस ने मोटरसाइकिल अपने कब्जे में ले ली है और मोटरसाइकिल मालिक की तलाश की जा रही है इस दौरान गाड़ी घंटों रूकी रही मोटरसाइकिल को निकालकर गाड़ी को रवाना कर दिया गया है

https://youtu.be/pnCXC-WGTLM

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *