चयन आयोग की उत्तर पुस्तिका में छेड़छाड़, 6 पर मुकदमा दर्ज, अनु सचिव ने दी लिखित तहरीर।

Share your love

देहरादून ।। जीरो टॉलरेंस की सरकार में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तराखंड के डालनवाला में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव राजन मैथानी ने थाना डालनवाला में लिखित तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में टेक्नीशियन ग्रेड 2 पद के लिए भर्ती निकली थी, जिसकी लिखित परीक्षा देहरादून में आयोजित की गई थी। फरवरी 2019 को परीक्षा का परिणाम जारी हुआ। परिणाम जारी होने के बाद सूचना मिली कि कुछ आवेदकों की उत्तर पुस्तिकाओं (ओएमआर सीट) के साथ छेड़छाड़ की गई है। जिसकी जांच आयोग में अपने स्तर से जांच की। आयोग ने कोषागार में रखी उत्तर पुस्तिका की द्वितीय प्रति से मिलान किया। जांच में 6 अभियर्थियों की मूल उत्तर पुस्तिका में छेड़छाड़ की पुष्टि हुई।
जांच में दोषी संजीव कुमार पुत्र हरकेश सिंह, अजय कुमार पुत्र अक्षपाल, पुनीत कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार पुत्र रामस्वरूप, आशीष चौहान पुत्र कुनवीर पाल सिंह, प्रवीण कौशिक पुत्र रमाकांत दोषी पाए गए। विभाग के अनुसार सार्वजनिक सेवा में दोषियों द्वारा आपराधिक कृत्य किया गया है, जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जानी आवश्यक थी।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अनु सचिव राजन मैथानी द्वारा दोषियों के खिलाफ डालनवाला थाने में लिखित तहरीर दी गयी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी 6 अभियर्थियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है व आगे की कार्यवाही की जा रही है।
लोकजन टुडे का सवाल है कि जीरो टॉलरेंस की सरकार में सेवा चयन आयोग की भर्ती प्रकिया में उत्तर पुस्तिकाओं से कैसे छेड़छाड़ हो गई ?


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *