घरवालों के इंतज़ार में मासूम..

 

कावड़ मेला समाप्त होने के बाद कनखल थाना पुलिस को शुक्रवार शाम एक 3 साल का मासूम बैरागी कैंप क्षेत्र में लावारिस हालत में घूमता मिला बच्चे से पूछताछ करने पर वह अपना नाम धैर्य तो बता रहा है लेकिन वह यह बताने में असमर्थ है कि वह कहां का रहने वाला है इस बच्चे के मिलने के बाद कनखल थाना पुलिस ने बैरागी कैंप क्षेत्र के पूरे इलाके में बच्चे की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन कोई उसकी पहचान नहीं करा पाया जिसके बाद कनखल पुलिस ने उसे देहरादून स्थित सीडब्ल्यूसी मैं भेज दिया है आपको बता दें कि इस बार कावड़ में करीब तीन से चार करोड़ कावड़िया हरिद्वार गंगा जल भरने आया था जिसमें बच्चों की संख्या भी काफी अधिक थी पुलिस ने शुरू से ही इस बार आने वाले कांवड़ियों को बैरागी कैंप सहित कई इलाकों में ट्रांसफर किया था इन लोगों के तमाम वाहन इन्हीं पार्किंग स्थलों पर पार्क किए गए थे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि यह बच्चा कावड़ियों के साथ ही आया होगा और जाते समय यही छूट गया अब यह बच्चा अपने माता पिता का इंतजार कर रहा है हालांकि कटघर थाना पुलिस ने तमाम थानों के साथ हरियाणा मुजफ्फरनगर मेरठ आदि थानों की पुलिस को भी इस बच्चे की फोटो भेज दी है ताकि इसकी पहचान हो सके लेकिन इस मामले में एक बड़ी बात यह देखने को आ रही है कि यदि कावड़ियों के साथ यह बच्चा हरिद्वार आया था तो बीते 3 दिनों से इस के परिजनों ने इसका पता लगाने का क्यों प्रयास नहीं किया और बीते 3 दिनों से यह बच्चा क्या केवल बैरागी कैंप मैदान मैं ही था या फिर कनखल या आसपास के इलाके से बैरागी कैंप में पहुंचा था अब पुलिस इन सब बिंदुओं पर बच्चे के परिजनों को ढूंढने में लग गई है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *