गढ़वाल में दो अलग—अलग हादसों में दो लोगों की मौत

Share your love

लोकजन टुडे, पौड़ी गढ़वालः पौड़ी मंडल मुख्यालय स्थित टेका मोटर मार्ग पर रात को एक बोलेरो कार कंडोलिया के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस जानकारी के अनुसार नवीन सिंह पुत्र महिपत सिंह उम्र 22 वर्ष बीती रात को पौड़ी से अपने गांव केवर्स जा रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर गाड़ी खाई में गिर गई। जिससे चालक की मौके पर मौत हो गई। शव का जिला चिकित्सालय् में पोस्ट मार्टम किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर टिहरी के जाखणीधार प्रखंड के टिपरी—जाखणीधार मोटर मार्ग पर कोटीखास के समीप डंपर खाई में गिरने से उसमें सवार चालक राम सिंह 47 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम कोटी चौपड़ियाधार व अनूप भट्ट 32 वर्ष पुत्र ललिता प्रसाद निवासी ग्राम गेंवली जाखणीधार की मौत हो गई। घटना सुबह छह बजे की बताई जा रही है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *