गुस्ताख सिपाही की करतूत।

आखिर क्यों एसएसपी ने किया सिपाही को सस्पेंड, महिला ने क्यों लगाया पुलिस के सिपाही पर यह गंभीर आरोप।

हरिद्वार। जहां खाकी को महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है वही ताजा मामला हरिद्वार का है जहां एक खाकी पर ही एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई उसके बाद तत्काल एसएसपी ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए आरोप तय होने के बाद सिपाही को सस्पेंड कर दिया।

हरिद्वार पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने सोमवार की रात रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में जाकर एक महिला से छेड़छाड़ की और शराब के नशे में धुत होकर हंगामा किया मंगलवार की रात को जब मामला एसएसपी के दरबार में पहुचा तो उन्होंने एसएसपी सेंथिल अबुदई आर कृष्ण राज एस ने तत्काल ही कॉस्टेबल सुनील कुमार को सस्पेंड कर दिया, बता दे कि सुनील कुमार पुलिस लाइन में तैनात हैं और सोमवार की रात 1 बजे सलेमपुर में जाकर हंगामा किया था इसकी पुष्टि एसएसपी हरिद्वार ने की है, जिसके बाद आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *