गुलदार की खाल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार,कैंट पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी..



LokJan Today(देहरादून):

कैंट पुलिस ने किया वन्य जीवों की तस्करी करने वालो का खुलासा।

तस्कर गिरोह के दो सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे।।

वन्य जीव तस्करों से एक गुलदार की खाल भी बरामद।।

अंतराष्ट्रीय बाजार में 5 लाख की बताई जा रही कीमत।।

चकराता के रहने वाले है तस्कर धर्म सिंह और चन्द्र सिंह।।

एंकर-पहाड़ी इलाकों में आज भी शिकारी जंगली जानवरों का शिकार कर रहे है और वन्य जीवों के अंगों की तस्करी न केवल राज्य बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी की जा रही है.. ऐसे ही एक गिरोह से कैंट पुलिस ने पर्दा उठाया है ..जिस गिरोह के दो सदस्यों को गुलदार की खाल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है.. एसपी सिटी श्वेता चौबे के मुताबिक पुलिस को वन्य जीवों के अंगों की हो रही तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी.. जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तस्करों की जानकारी जुटाई.. तो पता चला कि तस्कर कैंट इलाके से होते हुए राजपुर जा रहे है ..तभी कैंट पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाईकल पर आ रहे दोनों तस्करों को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार कर लिया..पुलिस के मुताबिक गुलदार खाल की कीमत 5 लाख से ज्यादा की बताई जा रही है.. इसके साथ ही अब पुलिस पूरे गिरोह के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है… साथ ही पुलिस उस हथियार की बरामदगी के प्रयास भी कर रही है जिससे गुलदार को मारा गया था..


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *