लोकजन टुडे, लक्सर
रिपोर्टर- प्रवीण सैनी
चीनी मिल में गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे सो रहे 38 वर्षीय किसान की मौत हो गई सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे लक्सर कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी व लक्सर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल के द्वारा किसान के शव को अपने कब्जे में लिया वही लक्सर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि कल देर रात लगभग 2:30 बजे सूचना मिली थी कि लक्सर शुगर मिल में गन्ने की ट्राली के नीचे सो रहे 38 वर्षीय किसान की ट्रॉली के टायर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई लक्सर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और किसान के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया गया है मृतक किसान अपने पीछे 3 बच्चों को छोड़कर अकाल मौत के मुंह में चला गया है आखिर बच्चों का लालन पालन कैसे हो पाएगा देखना यह होगा कि क्या मृतक किसान को शुगर मिल की ओर से कोई मुआवजा मिल पाएगा या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा किसान के मरने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया फिलहाल किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहां से आने के बाद ही किसान का अंतिम संस्कार किया जाएगा

Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
