गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र को दरवाजा बंद कर घसीट घसीट कर पीटा

कुलदीप रावत

हेमंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की गुंडागर्दी कैसे पिता के सामने ही बेटे कि दरवाजा बंद करके कर दी पिटाई सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छात्र परीक्षा का रिजल्ट जानने हेमंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के दफ्तर में गया किसी बात को लेकर हुई बहस मार पिटाई में तब्दील हो गए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने दरवाजा बंद करके घसीट घसीट कर छात्र की पिटाई कर दी यह वीडियो 16 अक्टूबर का बताया जा रहा है सबसे खास बात यह है यह वीडियो गढ़वाल विश्वविद्यालय के कर्मचारी के द्वारा ही बनाया गया है वीडियो बनाते वक्त साफ पता चल रहा है दूसरा कर्मचारी अपनी टेबल पर बैठकर यह वीडियो बना रहा है फिलहाल इस मामले में श्रीनगर कोतवाली में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है ना ही छात्र के द्वारा कोई तहरीर पुलिस को दी गई है

वायरल वीडियो गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति तक पहुंच चुका है आज रविवार होने के कारण इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई लेकिन सोमवार को छात्र नेता इस मामले में कुलपति का घेराव करने जा रहे हैं

आप भी देखिए वीडियो

https://youtu.be/g6RQMI1jfuk

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *