गंगोत्री यात्रा से लौट रहे युवक के सिर पर रॉड से हमला, गंभीर घायल

लोकजन टुडे: रुड़की शुक्रवार की रात गंगोत्री से यात्रा करके लौट रहे टिकोला निवासी सोनू, अमन, गुड्डू, अरुण के साथ नगर निगम पुल के पास बाइक सवार युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ कर गले से सोने की दो चेन ,मोबाइल और एक बैग लूट लिया। बैग में 30 हजार की रकम थी। इसी आपाधापी में एक आरोपित का मोबाइल में पर गिर गया। यह मोबाइल पुलिस को सौंप दिया। हमलावर रामपुर गांव के बताए गए हैं। बताया गया है कि सड़क पर जाम लगने के कारण ट्रक चालक से झगड़ा कर रहे रामपुर के युवकों को ट्रक चालक से झगड़ा करने पर रोकते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया था। इसी दौरान यह सभी लोग आक्रोशित हो उठे और हमला कर दिया। पुलिस को तहरीर दी गयी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *