हरिद्वार – पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बरसात का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखना शुरू हो गया है पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बरसात के चलते हरिद्वार में पहली बार गंगा एलाइट लेवल को पार कर खतरे के निशान के पास जा पहुंची है गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण मैदानी इलाकों में खतरा बढ़ गया है
विशेष तौर पर लक्सर पट्टी के क्षेत्र में गंगा अब कभी भी कहर बरपा सकती है पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश के चलते हरिद्वार में भी गंगा का जलस्तर उफान पर है हरिद्वार में गंगा चेतावनी लेवल से 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रही दो बजे गंगा का जल स्तर 293.40 मीटर था जबकि चेतावनी लेवल 293 मीटर है गंगा का खतरे का निशान 294 मीटर है लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर पर सिंचाई विभाग नजर बनाये हुए है सीसीटीवी कैमरे से गंगा के जलस्तर पर पैनी नज़र रखी जा रही है।
गंगा में भारी मात्रा में सिल्ट आने से सिंचाई विभाग के अधिकारी गंग नहर को भी बंद करने की तैयारी कर रहे हैं यदि पहाड़ पर बरसात इसी तरह जारी रही तो अगले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को भी पार कर मैदानी इलाकों में तबाही मचा सकता है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
