खनन ट्रांसपोर्टर ने फांसी लगाकर दी जान जेब से निकला किसका नाम?

Share your love

खनन ट्रांसपोर्ट से जुड़े एक कारोबारी ने पथरी क्षेत्र के जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक की पहचान राजकुमार निवासी धाड़कि गांव लक्सर के रूप में हुई जंगल से ही पुलिस ने मृतक की क्रेटा गाड़ी भी बरामद की है मृतक की जेब से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार उसने पथरी के एक मालिक को ठहराया है मिली जानकारी के अनुसार लक्सर का रहने वाला राजकुमार लंबे समय से खनन कारोबारियों को ट्रक ने आदि उपलब्ध कराया करता था मृतक के सुसाइड नोट के अनुसार पथरी के  स्टोन क्रशर पर उसका करीब सवा करोड़ रुपए बकाया था जो कई बार पैसे मांगने के बाद भी मालिक उसे नहीं दे रहा था जिससे वह काफी परेशान चल रहा था आज परेशान होकर वह सुबह घर से निकला लेकिन वापस घर नहीं लौटा जिसके बाद उसके परिजनों ने लक्सर और पथरी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी पुलिस को बुधवार देर शाम उसकी कार जंगल में खड़ी मिली जिसके बाद कुछ दूरी पर पेड़ से लटका उसका शव मिला पुलिस ने जब शव की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उसने अपनी पूरी आपबीती सुनाई थी पुलिस ने फिलहाल शव को पेड़ से उतार पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है पुलिस अब सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है राजकुमार की मौत के बाद उसके गांव में मातम का माहौल है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *