खड़ी गाड़ी से टायर गायब करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Share your love
रिपोर्ट- कुलदीप रावत
देहरादून।

राजधानी में अलग अलग जगहों से कुछ दिनों पहले अजीबोगरीब घटनाएं सामने आईं, दरअसल कुछ लोगों के द्वारा घर के पास खड़ी गाड़ियों से बड़े ही शातिर तरीके से सारे टायर निकालकर गाड़ी को ईटों में खड़ी करके चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। लोगों के द्वारा राजपुर, डालनवाला और नगर कोतवाली क्षेत्र में ऐसे मामले पुलिस में दर्ज कराए गए। जिसके बाद पुलिस ने चोरी की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरो की फुटेज के आधार पर जानकारियां प्राप्त की जिसके बाद टायर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।
बड़े ही शातिर तरीके से गाड़ी के चारों टायर गायब कर गाड़ी को ईटों में खड़ी कर देने के बाद ये शातिर चोर नौ दो ग्यारह हो जाते थे। लोग सुबह उठते और घर के बाहर गाड़ी को बिना टायरों की खड़ी पाते। फिलहाल पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए माल के साथ चोरों को आरटीओ चेकपोस्ट सहारनपुर रोड देहरादून के पास से गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस पूछताछ में यह बात भी सामने निकल कर आई है कि इनमें से कुछ आरोपी पहले भी दिल्ली आदि शहरों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं जिसमें से एक दिल्ली और देहरादून की जेल में भी रह चुका है।
मामले पर पत्रकार वार्ता कर एसपी सिटी देहरादून ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह की कई घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस टीम बनाई गई थी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला कि एक गाड़ी का इन वारदातों को अंजाम देने के लिए हर बार प्रयोग में लाया गया। जिसके आधार पर तीन लोगों तक पुलिस पहुंची और उनको गिरफ़्तार किया गया है वहीं गिरोह का मास्टरमाइंड एक्सीडेंट होने के चलते अभी अस्पताल में भर्ती है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
